मेष
आज नए अवसर मिलेंगे। परिवार का सहयोग और माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। नए कार्य की शुरुआत भविष्य में लाभदायक रहेगी। छात्रों और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन शुभ है। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।
वृषभ
दिन शानदार रहेगा। घर में बदलाव और सजावट से सकारात्मक माहौल बनेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और कार्य योजनाएं समय पर पूरी होंगी। सफलता और आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत हैं।
मिथुन
जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाएंगे। व्यापार में नए संपर्क बनेंगे और सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबारियों को धन लाभ होगा। परिवार में सौहार्द बना रहेगा।
कर्क
सफलता के नए अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और करियर में प्रगति के संकेत हैं।
- Advertisement -
सिंह
करियर में सफलता मिलेगी, लेकिन कार्यों को टालने से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा और व्यवसाय में योजनाएं सफल होंगी। संपत्ति संबंधी निर्णय लेने के योग बन रहे हैं।
कन्या
धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भागीदारी से सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
तुला
कारोबार में आत्मविश्वास के साथ निर्णय लें। आय में सुधार होगा। निवेश से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
वृश्चिक
परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। मानसिक तनाव कम होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। साहित्य और कला से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु
शिक्षा और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार में छोटी-मोटी नोकझोंक संभव है। बिना मांगी सलाह देने से बचें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मकर
अच्छी खबर से दिन खुशहाल रहेगा। सामाजिक कार्यों में लाभ मिलेगा। नया काम फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। पारिवारिक फैसले सोच-समझकर लें और विवादों से दूर रहें।
कुंभ
कोर्ट-कचहरी के मामलों में प्रगति हो सकती है। कारोबार और करियर में नए अवसर मिलेंगे। सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
मीन
प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। बातचीत में संयम रखें। वाहन सुख और अच्छे स्वास्थ्य के योग हैं।
