Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सीएम योगी और राम मंदिर को दी थी उड़ाने की धमकी, दो गिरफ्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > उत्तर प्रदेश > सीएम योगी और राम मंदिर को दी थी उड़ाने की धमकी, दो गिरफ्तार
उत्तर प्रदेशदेश-दुनिया

सीएम योगी और राम मंदिर को दी थी उड़ाने की धमकी, दो गिरफ्तार

admin
admin Published January 4, 2024
Last updated: 2024/01/04 at 2:03 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

Ram mandir – 27 दिसंबर 2023 के दिन डीजीपी मुख्यालय से जानकारी दी गई थी कि एक X आईडी से ट्वीट किया गया है. ट्वीट ये था कि आईएसआई से जुड़े जुबैर खान नाम के युवक ने एक मेल किया है. इसमें सीएम योगी, एसटीएफ चीफ अमिताभ यश, भारतीय किसान मंच के देवेंद्र नाथ तिवारी के साथ ही अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई.

अयोध्या में राम मंदिर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और एसटीएफ चीफ को बम से उड़ा देने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है (Two arrested in bomb threat case). आरोपियों के नाम ताहर सिंह और ओम प्रकाश मिश्र बताए गए हैं. आरोप है कि इन्होंने जुबैर नाम से एक फर्जी ईमेल आईडी बनाकर राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भेजी मेल की थी.

एक रिपोर्ट के मुताबिक 27 दिसंबर 2023 के दिन डीजीपी मुख्यालय से जानकारी दी गई थी कि एक X आईडी से ट्वीट किया गया है. ट्वीट ये था कि आईएसआई से जुड़े जुबैर खान नाम के युवक ने एक मेल किया है. इसमें सीएम योगी, एसटीएफ चीफ अमिताभ यश, भारतीय किसान मंच के देवेंद्र नाथ तिवारी के साथ ही अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई.

थ्रेट मैसेज का जरिया बनी ईमेल आईडी को फॉलो करते हुए एसटीएफ की टीम ने जांच शुरू की. इसी कड़ी में एसटीएफ की टीम ने गोंडा के धानेपुरु निवासी ताहर सिंह और कटरा बमडेरा के ओम प्रकाश मिश्र को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को लखनऊ के विभूतिखंड इलाके से धरा गया है.

- Advertisement -

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि बंथरा निवासी भारतीय किसान नेता देवेंद्र तिवारी एक एनजीओ चलाता है. उसके खिलाफ मानकनगर, अशियाना, बंथरा, गौतमपल्ली और आलमबाग में कई मामले दर्ज हैं. आरोपियों ने बताया कि वो देवेंद्र के आलमबाग स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट पैरामेडिकल साइंसेज के कार्यालय में काम करते हैं. ओमप्रकाश इसी कॉलेज से आप्टोमेट्री में दो साल का डिप्लोमा भी कर रहा है. देवेंद्र तिवारी के कहने पर ही ताहर सिंह ने थ्रेट मैसेज भेजने के लिए फर्जी ईमेल आईडी बनाई थी. इसके बाद नाका से दो मोबाइल फोन खरीदकर ये मेल किया गया था.


Share News

admin January 4, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में स्कूटी की डिग्गी से 70 करोड़ की हेरोइन बरामद
बीकानेर
जेईई मेंस रिजल्ट में सिंथेसिस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बीकानेर
बीकानेर कोटगेट-सांखला फाटक प्रोजेक्ट को 57 करोड़ मंजूरी
बीकानेर
केदारनाथ धाम के कपाट खुले, यात्रा शुरू, नियम सख्त लागू
देश-दुनिया
आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए खास अवसर और सकारात्मक संकेत
राशिफल
पूगल में संदिग्ध हादसा, युवक के बैग से हेरोइन बरामद
बीकानेर
पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में ओबीआरसी क्लिनिक शुरू, बिना ऑपरेशन इलाज संभव
बीकानेर
अतिक्रमण हटाने में बाधा पर सजा, चार दोषी करार
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, यात्रा शुरू, नियम सख्त लागू

Published April 22, 2026
देश-दुनिया

चुनाव से पहले तमिलनाडु IG हटे, आयोग का सख्त आदेश – National News

Published April 19, 2026
देश-दुनिया

बंगाल चुनाव से पहले ED की छापेमारी, DCP के घर पहुंची टीम – National News

Published April 19, 2026
देश-दुनिया

महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद आज पीएम का राष्ट्र के नाम संबोधन

Published April 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?