बीकानेर। नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2024 को शेयर बाजार ने नया ऑलटाइम हाई बनाया। सेंसेक्स 72,561 और निफ्टी 21,834 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स ने 72,561 और निफ्टी ने 21,834 का स्तर छुआ, वोडा-आइडिया दो दिन में 23% चढ़ा, हालांकि इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स 31 अंक की बढ़त के साथ 72,271 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 10 अंक की बढ़त रही, यह 21,741 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 13 में तेजी देखने को मिली है।
