खुलासा न्यूज, बीकानेर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत बुधवार को बीकानेर जिले की 17 ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि शिविरों में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पंचायत, चिकित्सा, बिजली, जलदाय, कृषि, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। ग्रामीण अपनी समस्याएं सीधे संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे, जिनका मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा।
इन ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर
बुधवार को बीकानेर जिले के विभिन्न उपखंडों की निम्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे—
- बीकानेर उपखंड: राजेरा, खारड़ा
- लूणकरणसर: बखुसर, शेखसर
- श्रीडूंगरगढ़: डेलवां, गुसांईसर बड़ा, बिंझासर
- कोलायत (हदा): दियातरा, रावनेरी
- बज्जू: 6/8 एएम संतोषनगर
- पूगल: भानीपुरा
- छत्तरगढ़: महादेववाली
- खाजूवाला: दंतौर
- नोखा प्रथम: कंवलीसर, जांगलू
- नोखा द्वितीय: बादनू, कुचौर अगुणी
सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ
शिविरों के दौरान पात्र नागरिकों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। साथ ही आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन, आवेदन स्वीकार करने तथा विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों का मौके पर समाधान किया जाएगा।
- Advertisement -
जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के ग्रामीणों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।
