Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किया प्यार का इजहार, फिर किया दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किया प्यार का इजहार, फिर किया दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप
crimeराजस्थान

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किया प्यार का इजहार, फिर किया दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप

admin
admin Published December 29, 2023
Last updated: 2023/12/29 at 1:28 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

Rajasthan gangrape – राजस्थान के डीग जिले में एक महिला के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर प्यार का इजहार करने वाले युवक द्वारा महिला को जिद कर सुनसान जगह ले जाकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार महिला की लगभग 10 दिन पहले एक युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी दोस्ती के बाद युवक ने महिला का फोन नंबर ले लिया और बातचीत करने लग गया। फोन पर बातचीत करते हुए युवक ने महिला से प्यार का इजहार किया और मिलने की जिद करने लगा। महिला ने मिलने से मना कर दिया तो युवक ने महिला को खुद को ख़त्म करने की धमकी दी।

आरोपी महिला को देता था धमकी

जब महिला मिलने के लिए राजी नहीं हुई तो युवक रात को लगभग 9-10 बजे के बीच महिला के घर बाहर पहुँच गया और महिला से मिलने की जिद करने लगा और महिला को धमकी दी की अगर वह उससे मिलने नहीं आई तो घर के बाहर ही खुद को ख़त्म कर लेगा। जब युवक ने खुद को ख़त्म करने की धमकी दी तो महिला डर कर युवक से मिलने घर से बाहर आ गई। युवक जिद कर महिला को मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ एक दुकान पर ले गया। दुकान पर पहले से ही युवक के 4 साथी मौजूद थे उन्होंने बारी-बारी से दुकान के अंदर महिला के साथ गैंगरेप किया। महिला ने उसके बाद पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ को सौंपी है मामले की जांच की जा रही है।

महिला की शिकायत पर पुलिस में मामला दर्ज

- Advertisement -

थाना अधिकारी ने बताया है की एक महिला ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है की उसका पति बाहर रहता है। उसकी इंस्टाग्राम पर भूपेंद्र नामक व्यक्ति से लगभग 10 दिन पहले दोस्ती हुई थी। कुछ दिन बाद भूपेंद्र ने उससे मोबाइल नंबर ले लिए और बात करने लगा। बातचीत करते हुए उसने प्यार का इजहार कर दिया और उससे मिलने की जिद करने लगा। उसने महिला को धमकी दी अगर मिलने नहीं आई तो स्वयं को ख़त्म कर लेगा। एक दिन अचानक भूपेंद्र रात को 9-10 के बीच घर के सामने आकर उससे मिलने की जिद करने लगा और नहीं मिलने पर फिर स्वयं को खत्म करने की धमकी दी। महिला उस से घर के बाहर मिलने आई तो जिद कर उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया जहां उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और महिला का मेडिकल कराकर अनुसंधान किया जा रहा है मामले की जांच सीओ कर रहे है।


Share News

admin December 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

22 मई को बीकानेर के कई क्षेत्रों में 3 घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
कोटगेट से कोटगेट फाटक तक लागू होगी वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था
बीकानेर
नगर निगम में जन आधार पोर्टल बंद, आमजन के काम अटके
बीकानेर
कोटगेट व सांखला फाटक आरयूबी प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, दिसंबर तक पूरा होगा कार्य
बीकानेर
रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या की कोशिश, लोको पायलट की सूझबूझ से बची जान
बीकानेर
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78 हजार के नकली नोट जब्त
बीकानेर
काम के दौरान करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
बीकानेर के श्रीकांत बिस्सा ने नेशनल पावरलिफ्टिंग में जीते दो पदक
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

ईंधन में लगी चिंगारी बनी तबाही, गांव में अफरा-तफरी

Published May 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में ‘CJP’ का क्रेज बढ़ा, युवाओं का जबरदस्त समर्थन

Published May 21, 2026
बीकानेरराजस्थान

भीषण गर्मी में पेयजल संकट पर वार्डवासियों का फूटा गुस्सा

Published May 19, 2026
बीकानेरराजस्थान

राठी परिवार के प्रयास : पीबीएम में जल समस्या का होगा निवारण, नए ट्यूबवैल का किया भूमि पूजन

Published May 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?