Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: महाजन की करुणा रंगा को राज्य स्तरीय मनुज देपावत पुरस्कार, इस वर्ष में लूणकरणसर के नाम रहे कुल 12 साहित्यिक पुरस्कार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > महाजन > महाजन की करुणा रंगा को राज्य स्तरीय मनुज देपावत पुरस्कार, इस वर्ष में लूणकरणसर के नाम रहे कुल 12 साहित्यिक पुरस्कार
महाजनराजस्थान

महाजन की करुणा रंगा को राज्य स्तरीय मनुज देपावत पुरस्कार, इस वर्ष में लूणकरणसर के नाम रहे कुल 12 साहित्यिक पुरस्कार

editor
editor Published October 4, 2023
Last updated: 2023/10/04 at 7:06 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

महाजन। डार्कजोन माने जाने वाले क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहे इक्कीस संस्थान के एक और विद्यार्थी को साहित्यिक पुरस्कार देने की घोषणा हुई है। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा की गई साहित्यिक पुरस्कारों की घोषणा के अनुसार इक्कीस एकेडमी फॉर एक्सीलेंस की छात्रा महाजन निवासी करुणा रंगा पुत्री कैलाश चंद्र रंगा को विद्यालय कैटेगरी का राज्य स्तरीय मनुज देपावत पुरस्कार दिया जाएगा। ग़ौरतलब है कि गत दिनों 21 अगस्त को इसी विद्यालय की कल्पना रंगा को मनुज देपावत पुरस्कार से नवाज़ा जा चुका है। अकादमी अध्यक्ष शिवराज छंगाणी, उपाध्यक्ष भरत ओला और सचिव शरद केवलिया ने वर्ष2023-24 सभी पुरस्कारों की घोषणा करते हए यह जानकारी दी। विदित रहे 25 सितम्बर को राजस्थान साहित्य अकादमी के पांच पुरस्कार जीतकर इक्कीस के विद्यार्थियों ने इतिहास रच दिया था। साहित्यिक संस्था सरोकार के संयोजक एवं इक्कीस के प्राचार्य राजूराम बिजारणियां के अनुसार लूणकरणसर क्षेत्र में साहित्य, कला एवं संस्कृति का सुखद वातावरण बनता जा रहा है। संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती आशा शर्मा और संस्था सचिव डॉ.हरिमोहन सारस्वत ने विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की और मंजिल पाने की दिशा में इसे बड़ा कदम बताया।चुरू में 5 अक्टूबर को (आज) मिलेगा इनको साहित्य अकादमी पुरस्कार 05 अक्टूबर को राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर का वार्षिक पुरस्कार समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें लूणकरणसर क्षेत्र के के नवांकुरों को विद्यालयी-महाविद्यालयी दिए जाएंगे। इन पुरस्कारों में चंद्रदेव शर्मा पुरस्कार के तहत कविता के लिए दामोदर शर्मा, इक्कीस कॉलेज गोपल्याण-लूनकरनसर, निबंध के लिए पवन कुमार गुसांई, इक्कीस कॉलेज, गोपल्याण को दिया जाएगा। वहीं परदेशी पुरस्कार के तहत निबंध के लिए करुणा रंगा, इक्कीस एकेडमी फॉर एक्सीलेंस, गोपल्याण, लघुकथा के लिए द्रोपती जाखड़, इक्कीस एकेडमी फॉर एक्सीलेंस, गोपल्याण को दिया जाएगा। इसके अलावा सुधा गुप्ता पुरस्कार निबंध के लिए इक्कीस कॉलेज, गोपल्याण की कौशल्या को दिया जाएगा।लूणकरणसर के खाते में एक वर्ष में 12 पुरस्कार ज्ञातव्य है इस एक वर्ष में साहित्य अकादमी दिल्ली से लेकर राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी तक के कुल बारह पुरस्कार लूणकरणसर क्षेत्र को मिले हैं। सरोकार से जुड़े डॉ. मदनगोपाल लढ़ा और राजूराम बिजारणियां ने जानकारी दी कि इस वर्ष साहित्य अकादमी दिल्ली का अनुवाद पुरस्कार मदनगोपाल लढ़ा को, युवा पुरस्कार देवीलाल महिया को, राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी का बावजी चतुरसिंह अनुवाद पुरस्कार राजूराम बिजारणियां को, प्रेम जी प्रेम युवा पुरस्कार देवीलाल महिया को, मनुज देपावत पुरस्कार कल्पना रंगा एवं करुणा रंगा को, राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर का चन्द्रदेव शर्मा पुरस्कार निर्मला शर्मा को, दामोदर शर्मा को, पवन गुसांई को, सुधा गुप्ता पुरस्कार कौशल्या जाखड़ को, परदेसी पुरस्कार द्रौपदी जाखड़ को एवं करुणा रंगा को दिए गए हैं।


Share News

editor October 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फर्जी दस्तावेजों से किसान की बीमा राशि हड़पने का मामला दर्ज
बीकानेर
कोटगेट में टैक्सी चालक से मारपीट, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
बीकानेर
श्रीडूंगरगढ़ में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया डिटेन
बीकानेर
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी, भुजिया दुकान से नकदी और सामान पार
बीकानेर
बीकानेर के औद्योगिक विकास और भविष्य की संभावनाओं पर हुआ मंथन
बीकानेर
बीकानेर पर्यटन को नई पहचान दिलाने का लिया संकल्प, नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व
बीकानेर
15 अगस्त तक बीकानेर की सड़कों पर दौड़ेंगी 75 इलेक्ट्रिक बसें
बीकानेर
बीकानेर में विदेशी नागरिकों के ड्रग्स नेटवर्क पर कोर्ट का फैसला
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?