बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में टैक्सी चालक के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, भीलबाड़ी निवासी अरविंद पुत्र विमल कुमार रेगर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया कि 6 जुलाई की शाम करीब पांच बजे वह अपनी टैक्सी लेकर तोलियासर भैरूंजी गली स्थित भैरूंजी मंदिर के सामने खड़ा था।
इसी दौरान वहां बुधाराम और नरेश पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने अरविंद के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट कर दी।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना के बाद पीड़ित ने कोटगेट थाने में शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 115(2), 126(2) और 324(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
- Advertisement -
मामले की जांच हेड कांस्टेबल कुलदीप को सौंपी गई है। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
