Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जयपुर में बनेगा नया स्टेडियम: सीएम गहलोत ने 10 करोड़ के बजट को दी मंजूरी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > जयपुर में बनेगा नया स्टेडियम: सीएम गहलोत ने 10 करोड़ के बजट को दी मंजूरी
राजस्थान

जयपुर में बनेगा नया स्टेडियम: सीएम गहलोत ने 10 करोड़ के बजट को दी मंजूरी

editor
editor Published August 29, 2023
Last updated: 2023/08/29 at 10:39 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। जयपुर में एक और स्टेडियम को आखिर कार मंजूरी मिल गई है। साथ ही इस स्टेडियम का बजट 10 करोड़ रुपए कर दिया गया है। जो पहले 1.50 करोड़ रुपए था। सीएम अशोक गहलोत ने 10 करोड़ के नए बजट को मंजूरी दे दी है। ये नया स्टेडियम झोटवाड़ा के कंवर के बास में बनेगा। वहीं चुनाव के कारण स्टेडियम का काम आगे बढऩे में वक्त लग सकता है।
सीएम अशोक गहलोत ने इस साल के बजट में कंवर नगर में स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। बजट में स्टेडियम की लागत 1.5 करोड़ थी। सीएम पिछले दिनों ग्रामीण ओलंपिक खेलों के कार्यक्रम में गए थे। उस समय सीएम ने बजट बढ़ाने की घोषणा की थी।
स्टेडियम का काम आगे बढऩे में वक्त लगेगा, नई सरकार के समय ही काम शुरू होगा
सीएम ने अभी स्टेडियम के लिए मंजूरी दी है। इस काम को शुरू होने में अभी काफी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। विधानसभा चुनावों की आचार संहिता लगने में करीब सवा महीने से भी कम वक्त बचा है। आचार संहिता लगने के बाद काम होने की संभावना नहीं है। ऐसे में अब नई सरकार के समय ही इस स्टेडियम का काम शुरू हो सकेगा।
कृषि मंत्री लालचंद कटारिया के क्षेत्र में आता है कंवर का बास
कंवर का बास झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आता है। झोटवाड़ा कृषि मंत्री लालचंद कटारिया का विधानसभा क्षेत्र है। ​विधानसभा चुनावों से पहले कटारिया के क्षेत्र में 10 करोड़ की लागत से स्टेडियम की घोषणा को सियासी रूप से अहम माना जा रहा है।
प्रदेश भर में मिनिमम वेज 26 रुपए बढ़ाने की मंजूरी
सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश में न्यूनतम मजदूरी मिनिमम वेज में 26 रुपए की बढोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रदेश में अब मिनिमम वेज 259 रुपए प्रतिदिन से बढ़ाकर 285 रुपए करने का फैसला किया है। सीएम की मंजूरी के बाद अब अनस्किल्ड लेबर को रोजाना 259 रुपए की जगह 285 रुपए रोजाना और 7410 रुपए हर महीने की मजदूरी तय की है। सेमी स्किल्ड लेबर का मिनिमम वेज 271 रुपए से बढ़ाकर 297 रुपए प्रतिदिन और प्रतिमाह 7722 रुपए किया है। स्किल्ड लेबर को 283 रुपए से बढ़ाकर 309 रुपए प्रतिदिन मिनिमम वेज होगा। हाई स्किल्ड लेबर 333 रुपए के स्थान पर 359 रुपए प्रतिदिन का मिनिमम वेज तय किया है। मिनिमम वेज की बढ़ी दरें एक जनवरी 2023 से लागू होंगी।


Share News

editor August 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फर्जी दस्तावेजों से किसान की बीमा राशि हड़पने का मामला दर्ज
बीकानेर
कोटगेट में टैक्सी चालक से मारपीट, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
बीकानेर
श्रीडूंगरगढ़ में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया डिटेन
बीकानेर
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी, भुजिया दुकान से नकदी और सामान पार
बीकानेर
बीकानेर के औद्योगिक विकास और भविष्य की संभावनाओं पर हुआ मंथन
बीकानेर
बीकानेर पर्यटन को नई पहचान दिलाने का लिया संकल्प, नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व
बीकानेर
15 अगस्त तक बीकानेर की सड़कों पर दौड़ेंगी 75 इलेक्ट्रिक बसें
बीकानेर
बीकानेर में विदेशी नागरिकों के ड्रग्स नेटवर्क पर कोर्ट का फैसला
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?