Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शाम होते ही पावर कट, सरपंच बोला- सुसाइड कर लूंगा घंटों बिजली गुल; धरने पर ग्रामीण बैठे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > शाम होते ही पावर कट, सरपंच बोला- सुसाइड कर लूंगा घंटों बिजली गुल; धरने पर ग्रामीण बैठे
राजस्थान

शाम होते ही पावर कट, सरपंच बोला- सुसाइड कर लूंगा घंटों बिजली गुल; धरने पर ग्रामीण बैठे

editor
editor Published August 19, 2023
Last updated: 2023/08/19 at 3:56 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

उदयपुर। उदयपुर जिले के कोटड़ा क्षेत्र के बिकरणी ग्राम पंचायत में बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीण शुक्रवार देर रात जीएसएस पर देर रात धरना देने पहुंच गए। वहीं गांव के सरपंच ने तो आत्महत्या की धमकी दे डाली। मामला बिगड़ता देख पुलिस को समझाइश के लिए आना पड़ा। ग्रामीण जिद पर अड़ गए कि संबंधित अधिकारी से बातचीत करने के बाद ही धरने से उठेंगे। इसके बाद आज शनिवार सुबह भी ग्रामीणों ने धरना जारी रखा। इस दौरान झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी भी धरनास्थल पर पहुंचे हैं। सरपंच ने दी सुसाइड की धमकी सरपंच निर्मल कुमार ने बताया कि गांव में शाम होते ही बिजली काट दी जाती है। इस समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। रात को पावर कट और बिजली निगम में सुनवाई नहीं होने पर सभी ग्रामीण कागवास जीएसएस पर पहुंचे। हमने सहायक अभियंता को मौके पर आने के लिए कहा। बता दें कि इस दौरान सरपंच का एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें भीड़ के बीच बैठकर वह बिजली निगम के इंजीनियर से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान सरपंच निर्मल कुमार ने कहा कि अब मुझे बिजली के पोल पर लटक कर आत्महत्या ही करनी होगी। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि बिजली ना के बराबर दी जाती है। कई-कई घंटों तक बिजली की समस्या रहती है। शाम होते ही बिजली बंद, जिम्मेदारों के पास जवाब ही नहीं ग्रामीणों ने बताया कि बिकरणी ग्राम पंचायत मुख्यालय सहित पूरे क्षेत्र में शाम होते ही रोजाना बिजली बंद कर देते हैं। पूछने पर सभी जिम्मेदारों का अलग-अलग जवाब रहता है। कोई तकनीकी खामी का हवाला देता है तो कोई फॉल्ट बता कर टाल देता है। फिर सवेरे जाकर ही बिजली बहाल होती है। इस दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंची और समझाइश का प्रयास किया। सरपंच व ग्रामीण अड़े हुए थे कि बिजली निगम का सहायक अभियंता आए और समस्या का स्थाई समाधान निकाले। धरना फिर से शुरू, कोटड़ा-स्वरूपगंज मार्ग बाधित इस मामले में आज भी कागवास जीएसएस पर प्रदर्शन करते हुए वहां ग्रामीणों ने धरना दिया। इसमें झाड़ोल के विधायक बाबूलाल खराड़ी भी शामिल हुए। बिकरणी पंचायत से बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे और कागवास जीएसएस पर सरपंच निर्मल कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीण कोटड़ा-स्वरूपगंज मार्ग पर बैठकर उसे बाधित कर दिया है। विद्यायक खराड़ी, प्रधान सुगना देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह गरासिया, हिम्मत तावड़ आदि धरना स्थल पर पहुंचे हैं।


Share News

editor August 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फर्जी दस्तावेजों से किसान की बीमा राशि हड़पने का मामला दर्ज
बीकानेर
कोटगेट में टैक्सी चालक से मारपीट, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
बीकानेर
श्रीडूंगरगढ़ में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया डिटेन
बीकानेर
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी, भुजिया दुकान से नकदी और सामान पार
बीकानेर
बीकानेर के औद्योगिक विकास और भविष्य की संभावनाओं पर हुआ मंथन
बीकानेर
बीकानेर पर्यटन को नई पहचान दिलाने का लिया संकल्प, नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व
बीकानेर
15 अगस्त तक बीकानेर की सड़कों पर दौड़ेंगी 75 इलेक्ट्रिक बसें
बीकानेर
बीकानेर में विदेशी नागरिकों के ड्रग्स नेटवर्क पर कोर्ट का फैसला
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?