Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: किसानों का महापड़ाव दूसरे दिन भी जारी:आंदोलनकारियों ने दी चेतावनी,
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > किसानों का महापड़ाव दूसरे दिन भी जारी:आंदोलनकारियों ने दी चेतावनी,
राजस्थान

किसानों का महापड़ाव दूसरे दिन भी जारी:आंदोलनकारियों ने दी चेतावनी,

editor
editor Published August 19, 2023
Last updated: 2023/08/19 at 3:33 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

जोधपुर।बिजली समस्याओं में समाधान की मांग को लेकर सैकड़ो की संख्या में किसानों ने जोधपुर डिस्कॉम मुख्यालय पर घेराव डाल दिया। रात भर किसान कार्यालय के बाहर डटे रहे और शनिवार को दूसरे दिन आंदोलन को तेज करने की चुनौती दी है। भारतीय किसान संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में किसानों का महापड़ाव शनिवार को दूसरे दिन भी जोधपुर डिस्कॉम मुख्यालय पर जारी रहा। टेंट और जाजम बिछाकर किसान पड़ाव देकर बैठे हैं। इससे पहले शुक्रवार रात को पड़ाव स्थल पर ही खाना खाया। रात को पड़ाव स्थल पर ही भट्टियां लगीं और खाना बना। किसानों ने ऐलान कर दिया कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता वे इस पड़ाव को जारी रखेंगे। भारतीय किसान संघ के तुलछाराम सिंवर ने बताया कि विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर किसानों का जोधपुर डिस्कॉम मुख्यालय पर पड़ाव शुरू हुआ है। इससे पहले किसानों ने डिस्कॉम के उपखंड स्तर के कार्यालय से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों से गुहार लगाई। लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। पिछले कुछ दिनों से बारिश भी नहीं हो रही है। ऐसे में उनकी किसी बिजली पर निर्भर है। लेकिन एग्रीकल्चर कनेक्शन वालों को पूरे 7 घंटे बिजली भी नहीं दी जा रही। दूसरी ओर 2000 यूनिट फ्री बिजली का वादा करके सरकार इसमें भी कई शर्तें लागू कर चुकी है। बिजली समस्याओं से जुड़े ऐसे ही मुद्दों को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा और शुक्रवार से उन्होंने महापड़ाव शुरू कर दिया। जो कि शनिवार को भी जारी रहा। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगे नहीं मानी तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

यह है प्रमुख मांगें

– कृषि सिंचाई की विद्युत आपूर्ति में वॉल्टेज की कमी व ट्रिपिंग की समस्या है, जिसे दूर करने की मांग रखी।

- Advertisement -

– जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने में देरी नहीं होनी चाहिए।

– मांग पत्र जमा करवाने के बावजूद कृषि कनेक्शन जारी करने में देरी हो रही है।

– राजस्थान सरकार ने 2000 यूनिट तक एग्रीकल्चर कनेक्शन को बिजली फ्री देने की घोषणा की है लेकिन इसमें भी अधिकारी कई प्रकार की शर्तें लगाकर इसमें बाधा पहुंचा रहे हैं।


Share News

editor August 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फर्जी दस्तावेजों से किसान की बीमा राशि हड़पने का मामला दर्ज
बीकानेर
कोटगेट में टैक्सी चालक से मारपीट, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
बीकानेर
श्रीडूंगरगढ़ में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया डिटेन
बीकानेर
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी, भुजिया दुकान से नकदी और सामान पार
बीकानेर
बीकानेर के औद्योगिक विकास और भविष्य की संभावनाओं पर हुआ मंथन
बीकानेर
बीकानेर पर्यटन को नई पहचान दिलाने का लिया संकल्प, नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व
बीकानेर
15 अगस्त तक बीकानेर की सड़कों पर दौड़ेंगी 75 इलेक्ट्रिक बसें
बीकानेर
बीकानेर में विदेशी नागरिकों के ड्रग्स नेटवर्क पर कोर्ट का फैसला
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?