Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पेट्रोल पम्प पर काम करने वाले मुनीम के साथ लूट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > पेट्रोल पम्प पर काम करने वाले मुनीम के साथ लूट
राजस्थान

पेट्रोल पम्प पर काम करने वाले मुनीम के साथ लूट

editor
editor Published August 16, 2023
Last updated: 2023/08/16 at 3:47 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

सूरतगढ़। सूरतगढ़-बीकानेर नेशनल हाईवे संख्या 62 पर टिड्डी दल कार्यालय के पास पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक मुनीम से लूटपाट का मामला सामने आया है। घटना सोमवार दोपहर की है। जिसके संबंध में पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज किया। पुलिस को संदिग्धों के फुटेज भी मिले है।थाना अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव राजपुरा पिपेरण स्थित प्रकाश ब्रदर्स पेट्रोल पंप पर मुनीम का काम करने वाले सूरतगढ़ के वार्ड 17 निवासी ओमप्रकाश पुत्र जसवंत सिंह ने मामला दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि सोमवार दोपहर को वह पेट्रोल पंप से सूरतगढ़ शहर की ओर आ रहा था। इसी दौरान सिटी से कुछ ही पहले टिड्डी मंडल कार्यालय के पास काले रंग की बिना नंबर की पल्सर बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने पीछे से उसके दाहिने कंधे पर डंडे से चोट मारी। तुरंत दूसरी चोट उसके सर में मारी और जब तीसरी चोट मारने लगे तो उसने डंडा पकड़ लिया। तब बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उतरकर उस पर झपट्टा मारते हुए उसके जेब में रखे 2 हजार रुपए लूट लिए। इस बीच शोर शराबा हुआ तो युवक बाइक लेकर भाग खड़े हुए।
एसएचओ ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। वहीं आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पड़ताल के दौरान मंगलवार को पुलिस ने 2 स्थानों से पल्सर बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवकों के फुटेज हासिल किए हैं, जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।\


Share News

editor August 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फर्जी दस्तावेजों से किसान की बीमा राशि हड़पने का मामला दर्ज
बीकानेर
कोटगेट में टैक्सी चालक से मारपीट, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
बीकानेर
श्रीडूंगरगढ़ में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया डिटेन
बीकानेर
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी, भुजिया दुकान से नकदी और सामान पार
बीकानेर
बीकानेर के औद्योगिक विकास और भविष्य की संभावनाओं पर हुआ मंथन
बीकानेर
बीकानेर पर्यटन को नई पहचान दिलाने का लिया संकल्प, नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व
बीकानेर
15 अगस्त तक बीकानेर की सड़कों पर दौड़ेंगी 75 इलेक्ट्रिक बसें
बीकानेर
बीकानेर में विदेशी नागरिकों के ड्रग्स नेटवर्क पर कोर्ट का फैसला
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?