Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पानी की समस्या को लेकर मटके फोड़कर जताया विरोध, समस्या दूर नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > अजमेर > पानी की समस्या को लेकर मटके फोड़कर जताया विरोध, समस्या दूर नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
अजमेरराजस्थान

पानी की समस्या को लेकर मटके फोड़कर जताया विरोध, समस्या दूर नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

editor
editor Published August 2, 2023
Last updated: 2023/08/02 at 3:53 PM
Share
SHARE
Share News

 

अजमेर।वार्ड 80 के क्षेत्र वासियों ने जलदाय विभाग पर प्रदर्शन कर जलदाय मंत्री का जलाया पुतला।
अजमेर के महावीर सर्किल स्थित जलदाय विभाग पर वार्ड 80 के पार्षद के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों के द्वारा प्रदर्शन किया गया। क्षेत्रवासियों ने जलदाय मंत्री महेश जोशी का पुतला जलाकर मटके फोड़े और अपना विरोध जताया। वार्ड पार्षद और क्षेत्रवासियों ने अधिकारियों को ज्ञापन देकर पानी की समस्या को जल्द दूर करने की मांग रखी है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।नगर निगम के वार्ड 80 के पार्षद धर्मेंद्र चौहान के नेतृत्व में क्षेत्रवासी बुधवार को महावीर सर्किल स्थित जलदाय विभाग के बाहर पहुंचे और विरोध जताया। पार्षद के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने जलदाय मंत्री महेश जोशी का पुतला जलाकर मटके फोड़े और अपना विरोध जाहिर किया।
जलदाय विभाग के बाहर मटके फोड़कर क्षेत्रवासियों और पार्षद ने अधिकारियों पर लगाए आरोप।।वार्ड पार्षद धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि उनके वार्ड में 2 साल से पानी की समस्या बनी हुई है। अधिकारियों को इसे लेकर कई बार अवगत करवा दिया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। पार्षद ने कहा कि 2018 में बीजेपी की सरकार में 48 घंटे में पानी आता था। लेकिन वर्तमान में 5 दिनों में पानी की सप्लाई दी जा रही है उसमें भी प्रेशर सही तरीके से नहीं दिया जा रहा। इसके साथ ही पानी की पाइप लाइन भी ठीक नहीं है। अधिकारियों को अवगत करवाया गया लेकिन अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। पिछले 2 सालों से क्षेत्र की जनता परेशान हैं और बुधवार को सभी आक्रोशित होते हुए जलदाय विभाग पर पहुंचे और विरोध जताया।अधिकारी मिले गायब वार्ड पार्षद धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि प्रदर्शन को लेकर मंगलवार को ही विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा दिया था। बुधवार को जब 11 बजे के करीब विभाग पर क्षेत्रवासी प्रदर्शन के लिए पहुंचे तो अधिकारी गायब मिले। पार्षद ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों हुई बारिश से बीसलपुर लबालब भर चुका है। लेकिन सरकार की हठधर्मिता के चलते बीजेपी पार्षदों के वार्डो में पानी की सप्लाई नहीं दी जा रही है। इसे वार्ड की जनता सहन नहीं करेगी।


Share News

editor August 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

मोहर्रम को लेकर इंतजामिया कमेटी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर
जमीन हड़पने और मारपीट का मामला, नोखा थाने में एफआईआर दर्ज
बीकानेर
सरदारशहर में दुकान का छज्जा गिरा, एक की मौत, कई घायल
बीकानेर
फर्जी एक्सईएन बनकर ठगने की कोशिश, सतर्कता से बचा ग्रामीण
बीकानेर
ऑपरेशन सिंधु: जंग में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी जारी
बीकानेर
बीकानेर थियेटर फेस्टिवल के आयोजन में सुधेश की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा जाना चाहिए: राजेन्द्र जोशी
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर में नकली खाद-बीज कांड, लैब जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई
बीकानेर
ईरान-इजराइल तनाव से भारत में पेट्रोल 120 रुपये तक पहुंच सकता है!
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

बीकानेर थियेटर फेस्टिवल के आयोजन में सुधेश की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा जाना चाहिए: राजेन्द्र जोशी

Published June 23, 2025
राजस्थान

पोकरण में विधायक पर टिप्पणी से बवाल, थाने पर पथराव, आंसू गैस दागी

Published June 23, 2025
राजस्थान

राजस्थान के 10 शहरों में ड्रोन से जमीनों की डिजिटल मैपिंग शुरू

Published June 21, 2025
Businessराजस्थान

युवा उद्यमियों को मिलेगा आसान ऋण, ब्याज में छूट और आवेदन शुल्क माफ

Published June 21, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?