Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पाकिस्तानी प्रेमी से मिलने जयपुर एयरपोर्ट पहुंची 12वीं में रही टॉपर नाबालिग, सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > पाकिस्तानी प्रेमी से मिलने जयपुर एयरपोर्ट पहुंची 12वीं में रही टॉपर नाबालिग, सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती
जयपुरराजस्थान

पाकिस्तानी प्रेमी से मिलने जयपुर एयरपोर्ट पहुंची 12वीं में रही टॉपर नाबालिग, सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती

editor
editor Published July 29, 2023
Last updated: 2023/07/29 at 1:42 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। पाकिस्तान गई अंजू के मामले पर बवाल अभी थमा भी नहीं कि शुक्रवार को लाहौर जाने की तैयारी में जयपुर एयरपोर्ट पहुंची एक किशोरी पकड़ी गई। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद पाकिस्तानी लड़के के प्यार के झांसे में फंसी किशोरी बिना दस्तावेज ही जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंच गई थी। उसने पाकिस्तान लाहौर की फ्लाइट का टिकट मांगा तो वहां मौजूद सिक्योरिटी एजेंसी तुरंत अलर्ट हो गई और किशोरी से पूछताछ की। साथ ही, पहचान से जुड़े दस्तावेज मांगे गए तो उसने मना कर दिया।

इसके बाद सिक्योरिटी इंचार्ज ने जयपुर कमिश्नरेट पुलिस के एयरपोर्ट थाने को सूचना दी। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने किशोरी से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की तो यह सच सामने आया कि किशोरी इंस्ट्राग्राम अकाउंट चलाती है और उस पर उसकी दोस्ती पाकिस्तान के रहने वाले असलम से हुई थी। जिसने उसे कहा था कि वह एयरपोर्ट से टिकट लेकर पाकिस्तान आ जाए।

12वीं की टॉपर… इंस्टाग्राम अकाउंट से फंसी जाल में

पूछताछ में पता लगा कि किशोरी अपने 12 वीं क्लास में स्कूल टॉपर रही है। श्रीमाधोपुर की रहने वाली और चौमूं में पढ़ाई कर रही यह लड़की एक साल से इंस्टाग्राम अकाउंट चला रही है। तभी से पाकिस्तान के असलम से बात कर रही थी, जिसने इसे अपने प्यार के झांसे में फंसा साथ जीने मरने की कसमें खाकर पाकिस्तान आने को कहा।

- Advertisement -

डीसीपी (ईस्ट) ज्ञानचंद यादव ने बताया कि एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने किशोरी को दोपहर दो बजे पकड़ा था। थाने लाकर पूछताछ की तब पहले तो उसने खुद को पाकिस्तानी निवासी गजल बताया और अपनी बुआ के साथ यहां आने की बात कही। करीब तीन घंटे की पूछताछ के बाद उसने सच बताया तो पुलिस ने फोटो के आधार पर उसके परिजनों का पता लगाया।

एक हजार रुपए लेकर आई थी

किशोरी घर से बड़ी बहन के पास जाने का कहकर निकली थी। उसके 500 रुपए यहां पहुंचने के किराए व बुर्का खरीदने के खर्च हो गए थे। ऐसे में अब पुलिस इस हर पहलू पर जांच कर रही है। वहीं पाकिस्तान से कितने अकाउंट इंस्टाग्राम से यहां की युवतियों के संपर्क में हैं यह भी पता लगाया जाएगा।


Share News

editor July 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?