Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: रेस्टोरेंट मालिक की पीट-पीटकर हत्या कर्मचारियों ने हॉकी-पलटे से वार कर सिर फोड़ा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > रेस्टोरेंट मालिक की पीट-पीटकर हत्या कर्मचारियों ने हॉकी-पलटे से वार कर सिर फोड़ा
जयपुरराजस्थान

रेस्टोरेंट मालिक की पीट-पीटकर हत्या कर्मचारियों ने हॉकी-पलटे से वार कर सिर फोड़ा

editor
editor Published July 23, 2023
Last updated: 2023/07/23 at 5:06 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

जयपुर।जयपुर में शनिवार रात एक रेस्टोरेंट मालिक की दो कर्मचारी भाइयों ने हत्या कर दी। खाना बनाने की बात को लेकर रेस्टोरेंट मालिक और दो वर्कर के बीच कहासुनी हुई थी। झगड़े में गुस्साए भाइयों ने हॉकी और पलटे से ताबड़तोड़ वार कर रेस्टोरेंट ओनर का सिर फोड़ दिया। जबड़ा भी तोड़ दिया। फिर रेस्टोरेंट मालिक को मरा समझकर दोनों भाई शटर को बाहर से लॉक कर फरार हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची कालवाड़ थाना पुलिस ने SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शव का पोस्टमाॅर्टम करवाया। सिटी FSL टीम की मदद से सबूत जुटाने के साथ ही हत्या कर भागे दोनों वर्कर भाइयों की तलाश की जा रही है। SHO (कालवाड़) रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया- नागौर निवासी रिटायर्ड फौजी हमीर सिंह (45) का मर्डर हुआ है। जो करणी विहार में परिवार के साथ रहकर कालवाड़ रोड माचवां में न्यू भवानी नाम से रेस्टोरेंट चलाता था। हमीर के रेस्टोरेंट में उत्तर प्रदेश निवासी दो भाई सुनील और बबलू काम करते थे। शनिवार रात को खाना बनाने की बात को लेकर दोनों भाइयों से ओनर हमीर सिंह की कहासुनी हो गई। रेस्टोरेंट में खाना खाने आए कस्टमर्स को देखकर एक बार कहासुनी खत्म हो गई। कस्टमर्स के जाने के बाद रात करीब 11 बजे रेस्टोरेंट का शटर बंद कर दिया। रेस्टोरेंट के अंदर दोनों भाइयों से मालिक की बातचीत के दौरान दोबारा कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में झगड़ा होने पर दोनों भाइयों ने हॉकी और पलटे से हमीर सिंह पर हमला कर दिया। ताबड़तोड़ वार कर हमीर सिंह का सिर फोड़ने के साथ ही जबड़ा तोड़ दिया। फिर फरार हो गए। SHO रविन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि रात करीब 11 बजे रेस्टोरेंट बंद होने के बाद ओनर हमीर सिंह अपने घर चले जाते थे। दोनों वर्कर रेस्टोरेंट के अंदर ही सोते थे। रात को झगड़ा होने पर बर्तन गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी ने रेस्टोरेंट का शटर खटखटा कर पूछा। अंदर से कर्मचारी ने चिल्लाकर जवाब दिया। हम दोनों भाई लड़ें-झगड़ें, तुझे क्या करना है। करीब 12:45 बजे दोनों भाई रेस्टोरेंट का शटर बाहर से लॉक कर चले गए। जिन्हें जाते देखकर पड़ोसी ने रेस्टोरेंट ओनर को बताने के लिए मोबाइल नंबर पर कॉल किया। कॉल नहीं उठाने पर देखा तो मालिक हमीर सिंह की कार भी बाहर खड़ी थी। अनहोनी की आशंका पर पड़ोसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल किया। इसी दौरान गश्त कर रही PCR को रोककर घटना के बारे में बताया। ताबड़तोड़ वार कर मार डाला शटर का लॉक तोड़कर अंदर घुसे पुलिसकर्मियों को हमीर सिंह लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा मिला। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे तुरंत SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। रविवार सुबह इलाज के दौरान हमीर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने सिटी FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए हैं। पुलिस को हत्या में यूज में ली गई हॉकी और पलटा भी मौके से मिल गया है। हॉकी-पलटे से हमीर सिंह के सिर और मुंह पर कई वार किए गए थे। सिर फटने के साथ ही उसका जबड़ा तोड़ दिया गया। तीन दांत भी तोड़ दिए, जो वहां पड़े मिले। जांच में सामने आया है कि हमीर सिंह पिछले करीब 3-4 साल से रेस्टोरेंट चला रहा था। उसके रेस्टोरेंट पर सुनील काम करता था। उसने ही 4-5 दिन पहले अपने भाई बबलू को रेस्टोरेंट पर काम करने के लिए बुलाया था। पुलिस हत्या कर भागे दोनों वर्कर भाइयों की तलाश कर रही है। 2016 में हुआ था आर्मी से रिटायर हमीर सिंह साल 2016 में आर्मी से रिटायर हुआ था। हमीर के परिवार में पत्नी नीतू कंवर (35), बेटा कुलदीप (17) और बेटी नेनसा (2) है। नीतू हमीर की दूसरी पत्नी है। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। नीतू से ही बेटी नेनसा है। बेटा कुलदीप 11वीं क्लास में पढ़ता


Share News

editor July 23, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?