Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आबादी क्षेत्र में लेपर्ड का मूवमेंट:खाने की तलाश में घर में घुसा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > आबादी क्षेत्र में लेपर्ड का मूवमेंट:खाने की तलाश में घर में घुसा
जयपुरराजस्थान

आबादी क्षेत्र में लेपर्ड का मूवमेंट:खाने की तलाश में घर में घुसा

editor
editor Published July 7, 2023
Last updated: 2023/07/07 at 3:08 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

जयपुर। जयपुर के आबादी क्षेत्र में लेपर्ड का मूवमेंट बढ़ता जा रहा है। खाना ढूंढते हुए गुरुवार देर रात लेपर्ड एक घर में जा घुसा। लेपर्ड ने घर के अंदर बंधी गाय का शिकार किया। गाय को खाने के बाद लेपर्ड वहां से चला गया। शुक्रवार सुबह लेपर्ड के मूवमेंट का पता चलने पर लोगों में दहशत फैल गई। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम को लेपर्ड के पंजों के निशान मिले है। पुलिस ने बताया कि जयसिंहपुरा खोर इलाके के आबादी क्षेत्र में लेपर्ड मूवमेंट का पता चलने पर लोगों में दहशत फैल गई। खाने की तलाश में गुरुवार रात लेपर्ड श्यामवालों की ढाणी में जा पहुंचा। खाना ढूंढते हुए ढाणी में रहने वाले विनोद कुमार सैनी के घर में जा घुसा। घर के अंदर बंधी गाय को पाकर लेपर्ड ने अटैक कर दिया। बंधी गाय का शिकार कर लेपर्ड ने उसे मार डाला। गाय को खाने के बाद लेपर्ड वहां से चला गया। सुबह करीब 5 बजे जाग होने पर गाय मरी पड़ी मिली, जिसको किसी जंगली जानवर से खा रखा था। जंगली जानवर के आबादी क्षेत्र में आने की सूचना पुलिस सहित फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को दी गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम के जांच में मौके पर लेपर्ड के पंजों के निशान मिले है। आबादी क्षेत्र में घुसकर गाय का शिकार करने वाले लेपर्ड की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 15 दिन पहले पास ही आमलीवालों की ढाणी में लेपर्ड ने एक गाय का शिकार किया था। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ लिया था। लेकिन, वापस जंगल में छोड़ दिया था। ऐसे में जयसिंहपुरा खोर इलाके में जंगली जानवर की दस्तक को लेकर दहशत फैल गई है ।


Share News

editor July 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

अमित शाह-भजनलाल का बीकानेर दौरा, ये रहेगा कार्यक्रम
बीकानेर
कोड़मदेसर घूमने गए युवक की नहर में डूबने से मौत
बीकानेर
श्रीअन्नपूर्णा रसोई के खाने से श्रमिक बीमार, उठे गुणवत्ता पर सवाल
बीकानेर
70 करोड़ हेरोइन केस में बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली
बीकानेर
25 मई से शुरू नौतपा, राजस्थान में बढ़ेगी भीषण गर्मी और लू
बीकानेर
शिवबाड़ी कार आगजनी मामले में चार आरोपी राउंडअप, सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा
बीकानेर
बीकानेर रोजगार मेले में 307 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
बीकानेर
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीकानेर की मेडिकल दुकानें बंद
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?