Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सरकार देगी 2.75 लाख के इनाम:गहलोत सरकार की योजनाओं पर आज से शुरू होगा वीडियो कॉन्टेस्ट, सोशल मीडिया पर करना होगा अपलोड
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > सरकार देगी 2.75 लाख के इनाम:गहलोत सरकार की योजनाओं पर आज से शुरू होगा वीडियो कॉन्टेस्ट, सोशल मीडिया पर करना होगा अपलोड
जयपुरराजस्थान

सरकार देगी 2.75 लाख के इनाम:गहलोत सरकार की योजनाओं पर आज से शुरू होगा वीडियो कॉन्टेस्ट, सोशल मीडिया पर करना होगा अपलोड

editor
editor Published July 7, 2023
Last updated: 2023/07/07 at 3:47 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर।गहलोत सरकार अब योजनाओं के कॉन्टेस्ट करवाकर जनता को इनाम बांटेगी। वीडियो कॉन्स्टेस्ट के जरिए रोज 2.75 लाख रुपए के नकद पुरस्कार बांटने की शुरुआत आज से की जा रही है। सीएम अशोक गहलोत ने आज से इसकी शुरुआत कर दी है। एक महीने तक रोज इनाम बांटे जाएंगे। चुनावी साल में जनता के बीच योजनाओं के प्रचार करने के इस तरीके का सरकार ने पहले सोशल मीडिया पर खूब प्रचार किया है। इस वीडियो कॉन्टेस्ट में सरकार की 10 फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में सवाल होंगे। कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए लाभार्थी को खुद का या महंगाई राहत कैंपों से लाभार्थियों से 10 प्रमुख योजनाओं से सवाल जवाब करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सरकार को टैग करते हुए अपलोड करना होगा। इन वीडियो के जरिए सरकार ने अपनी योजनाओं का प्रचार आम लोगों से कराने की योजना तैयार की है। वीडियो में बताना होगा सरकार की योजनाओं से कितनी राहत मिली इस वीडियो में सरकार की योजनाओं का नाम बताते हुए, उनसे जनता को कितना फायदा हो रहा है। यह बताना होगा। वीडियो में बताना होगा कि कैसे इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। ज्यूरी तय करेगी इनाम वीडियो कॉन्टेस्ट के विजेताओं का फैसला ज्यूरी करेगी। सूचना और जनसंपर्क विभाग को इस वीडियो कॉन्टेस्ट का जिम्मा दिया गया है। आज से हर रोज विजेताओं का चयन कर उन्हें इनाम दिए जाएंगे। एक लाख रुपए तक जीतने का मौका, 100 लोगों को रोज सांत्वना पुरस्कार वीडियो कॉन्टेस्ट में रोज पहले विजेता को एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। दूसरा पुरस्कार 50 हजार का और तीसरा पुरस्कार 25 हजार रुपए का होगा। 100 लोगों को 1000-1000 रुपए के सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इनाम बांटकर से जनता के बीच माहौल बनाने की कोशिश सरकार इस बार अपनी योजनाओं का आक्रामक प्रचार कर रही है। जनता को सीधा लाभ देने वाली योजनाओं की सोशल मीडिया पर खूब प्रचार किया जा रहा है। अब वीडियो कॉन्टेस्ट के जरिए जनता के बीच इन योजनाओं का प्रचार करने का तरीका अपनाया है। यह पहला मौका है जब सरकार इतने बड़े पैमाने पर योजनाओं का प्रचार करने के लिए वीडियो कॉन्टेस्ट करवा रही है। चुनावी साल में जनता से प्रचार करवाने के इस तरीके की खूब चर्चा हो रही है।


Share News

editor July 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

अमित शाह-भजनलाल का बीकानेर दौरा, ये रहेगा कार्यक्रम
बीकानेर
कोड़मदेसर घूमने गए युवक की नहर में डूबने से मौत
बीकानेर
श्रीअन्नपूर्णा रसोई के खाने से श्रमिक बीमार, उठे गुणवत्ता पर सवाल
बीकानेर
70 करोड़ हेरोइन केस में बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली
बीकानेर
25 मई से शुरू नौतपा, राजस्थान में बढ़ेगी भीषण गर्मी और लू
बीकानेर
शिवबाड़ी कार आगजनी मामले में चार आरोपी राउंडअप, सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा
बीकानेर
बीकानेर रोजगार मेले में 307 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
बीकानेर
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीकानेर की मेडिकल दुकानें बंद
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?