Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ऐसा क्या हुआ की रेप पीड़िता जहर खाकर तीसरी मंजिल से कूदी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > अजमेर > ऐसा क्या हुआ की रेप पीड़िता जहर खाकर तीसरी मंजिल से कूदी
अजमेरराजस्थान

ऐसा क्या हुआ की रेप पीड़िता जहर खाकर तीसरी मंजिल से कूदी

editor
editor Published July 6, 2023
Last updated: 2023/07/06 at 4:10 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

अजमेर।अजमेर में एक रेप पीड़िता ने परेशान होकर पहले जहर खाया और इसके बाद अपने घर की तीसरी मंजिल से कूद गई। इधर, जैसे ही घरवालों ने तेज धमाके की आवाज सुनी तो उठकर घर के बाहर आए। यहां रेप पीड़िता तड़प रही थी। इस पर उसे जेएलएन हॉस्पिटल लेकर आए, जहां डॉक्टर्स ने बताया कि उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर है। मामला शहर के क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह 4 बजे का है। परिवार का आरोप है कि पीड़िता को सुनील नाम का आरोपी परेशान कर रहा था। वह बार-बार उसे ब्लैकमेल कर रहा था और इसी से परेशान होकर उसने ये कदम उठाया। पीड़िता (22) फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट है। अजमेर दक्षिण के सीओ सुनील सिहाग ने बताया कि पीड़िता की ओर से दी रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि उनके पड़ोस में सुनील नाम का व्यक्ति रहता था। समाज का होने की वजह से जान-पहचान हो गई और उसका घर आना-जाना लगा रहता था। इस बीच दोनों ने एक-दूसरे के नंबर लिए और बात करने लगे। साल 2021 में आरोपी पड़ोसी ने रेप किया और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इस बीच जब मई 2022 में पीड़िता की सगाई हुई तो ये बात आरोपी को पता चल गई। उसने समाज में फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर खाली कागजों पर साइन करा दिया और शादी के फर्जी फोटोग्राफ क्लिक करवा इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। पीड़िता की बड़ी बहन ने बताया कि आरोपी ने 2021 के बाद उनके पास का मकान छोड़ कहीं और जाकर रहने लगा। लेकिन, इसके बाद भी वह बहन को बार-बार प्रताड़ित कर रहा था। आरोपी सुनील पिछले कई दिनों से मेरी बहन के फर्जी शादी वाले फोटो शेयर कर लिखा कि ये मेरी पत्नी है। जबकि ऐसा कुछ भी नहीं था और इसी बात से मेरी छोटी बहन परेशान हो रही थी। इसे लेकर मंगलवार रात को क्लॉक टावर थाने में रेप का मामला भी दर्ज करवाया था। लेकिन, इसके बाद भी आरोपी परेशान कर रहा था। आरोपी से प्रताड़ित होकर उसने गुरुवार सुबह पहले फिनायल पी लिया और इसके बाद घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी और उसके परिजन भी जेएलएन हॉस्पिटल पहुंचे। यहां पीड़िता की बहन और आरोपी के परिवारवालों के बीच हाथा-पाई हो गई। इस पर जेएलएन हॉस्पिटल की चौकी का स्टाफ मौके पर पहुंचा और मामला शांत करवाया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी मेरी जिंदगी को बर्बाद कर दिया। उसने इतना गलत किया तो परिवार ने बोला हम तेरे साथ है। लेकिन,आरोपी के दिए जख्म के कारण मैं इस घटना को नहीं भूल सकती हूं। इसलिए मैंने सोचा कि मैं मर जाऊं मेरी वजह से परिवार दुखी हो रहा है। मैं सिर्फ यही चाहती हूं कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। वहीं सीओ सुनील सिहाग ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है। पीड़िता के बयान के बाद कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता की रिपोर्ट पर रेप का मामला दर्ज कर लिया है। अभी वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।


Share News

editor July 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

हर्षिता पंचारिया ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल
बीकानेर
मॉडर्न मार्केट में हादसा, छठी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
बीकानेर
ईरान ने बढ़ाई सैन्य तैयारी, होर्मुज स्ट्रेट बना बड़ा दांव
देश-दुनिया
राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
राजस्थान
सर्वोदय बस्ती में पानी संकट पर लोगों का फिर फूटा गुस्सा
बीकानेर
खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Published May 27, 2026
राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?