Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पति ने की पत्नी की हत्या चुन्नी से गला घोंटकर मारा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > पति ने की पत्नी की हत्या चुन्नी से गला घोंटकर मारा
जयपुरराजस्थान

पति ने की पत्नी की हत्या चुन्नी से गला घोंटकर मारा

editor
editor Published July 6, 2023
Last updated: 2023/07/06 at 3:46 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर।रामगंज इलाके में पति पर पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज हुआ है। जयपुर में एक पति के पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। गलत काम कर रुपए कमाने से मना करने पर पति के चुन्नी से गला घोंटकर मारने का आरोप लगाया गया है। रामगंज थाना पुलिस ने सिटी FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। मृतका का शव कमरे में जमीन पर उलटा पड़ा मिला था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि छप्परबंधो की गली घाटगेट निवासी इरम (37) पुत्री मोहम्मद इस्लाम का शव घर में पड़ा मिला। करीब 11 साल पहले उसकी शादी जहीर अहमद से हुई थी। 4-5 साल के बेटा-बेटी और पति के साथ इरम यहां रहती थी। मंगलवार रात करीब 11 बजे पति जहीर अहमद दिल्ली जाने की कहकर घर से निकला था। रात को इरम और दोनों बच्चे अपने कमरे में सो गए। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे दोनों बच्चे जाग तो मां को कमरे में उलटा पड़ा देखा। काफी प्रयास करने के बाद भी मां के नहीं जागने पर मौसी शबाना को कॉल कर बताया। गले में कसा था दुपट्टा बहन के साथ अनहोनी होने का पता चलने पर रिश्तेदारों को कॉल कर बताया। घर पहुंचने पर कमरे में इरम उल्टी मरी हुई पड़ी थी। उसके चेहरे पर नीले निशान हो रहे थे। गले से दुपट्टा कसा हुआ था। संदिग्ध मौत की सूचना पर गलतागेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सिटी FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। जिसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया गया। पुलिस का कहना है मौत के कारणों का पता नहीं चला है। सुसाइड और हत्या के पहलुओं को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा। पति ने गला घोंटकर मार डाला मृतका इरम के भाई मोहम्मद सैय्यद अकरम ने बहन इरम की हत्या का मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि जहीर अहमद ने गला घोंटकर इरम को मार डाला। दिल्ली जाने का बहाना कर इरम की हत्या कर वह फरार हो गया। जहीर अहमद ने झूठ बोलकर बहन इरम से शादी की थी। वह पहले से शादीशुदा था और दो बच्चियों का बाप है। जहीर अहमद की पहली पत्नी स्वालेह है, जो दिल्ली में बच्चियों के साथ रहती है। जाहीर अहमद उसके पास आने-जाने के साथ उनका पूरा खर्चा उठाता था। आरोपी जहीर अहमद गलत काम करता था। गलत काम कर रुपए कमाने से बहन इरम ने जहीर को मना किया था। इसी बात को लेकर 30 जून को झगड़ा कर इरम को जान से मारने की कोशिश की थी।


Share News

editor July 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

महंगाई और पानी-बिजली संकट पर कांग्रेस करेगी मटका फोड़ प्रदर्शन
बीकानेर
आवारा पशु से टकराई बाइक, 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत
बीकानेर
राजस्थान को जल्द मिलेंगी 200 नई ट्रेनें, रेलमंत्री का बड़ा ऐलान
बीकानेर
श्रीगंगानगर-नान्देड एक्सप्रेस में बढ़ाया गया थर्ड एसी कोच
बीकानेर
बीकानेर के केयर मार्ट में भीषण आग, लाखों का सामान राख
बीकानेर
हर्षिता पंचारिया ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल
बीकानेर
मॉडर्न मार्केट में हादसा, छठी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
बीकानेर
ईरान ने बढ़ाई सैन्य तैयारी, होर्मुज स्ट्रेट बना बड़ा दांव
देश-दुनिया

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Published May 27, 2026
राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?