Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: युवाओं का इंतजार खत्म 10 से 25 जुलाई तक सिर्फ 4 सदस्य लेंगे RAS 2021 के इंटरव्यू
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > युवाओं का इंतजार खत्म 10 से 25 जुलाई तक सिर्फ 4 सदस्य लेंगे RAS 2021 के इंटरव्यू
जयपुरराजस्थान

युवाओं का इंतजार खत्म 10 से 25 जुलाई तक सिर्फ 4 सदस्य लेंगे RAS 2021 के इंटरव्यू

editor
editor Published June 30, 2023
Last updated: 2023/06/30 at 4:07 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

जयपुर।राजस्थान में प्रशासनिक अधिकारी भर्ती परीक्षा पास कर चुके युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS भर्ती 2021 के इंटरव्यू की तारीख जारी कर दी है। इसके तहत 988 पदों के लिए दोगुना से ज्यादा (2174) अभ्यर्थियों को 10 से 25 जुलाई तक इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। जिसके बाद मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को पोस्टिंग दी जाएगी।RPSC में सिर्फ 4 सदस्य राजस्थान में लम्बे समय बाद हो रहे RAS भर्ती परीक्षा के इंटरव्यू में देरी का प्रमुख कारण RPSC में सदस्यों की कमी भी है। दरअसल, RPSC में वर्तमान में 5 सदस्यों का कमीशन बना हुआ है। इसमें अध्यक्ष संजय श्रोत्रिय सहित चार सदस्य डॉ. संगीता आर्य, डॉ जसवंत सिंह राठी, डॉ मंजू शर्मा और बाबू लाल कटारा हैं। लेकिन वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में बाबू लाल कटारा गिरफ्तार हो चुके हैं।ऐसे में अब RAS भर्ती 2021 के इंटरव्यू में अब केवल तीन सदस्यों का पैनल बन पाएगा। जिसकी वजह से इंटरव्यू प्रक्रिया में ज्यादा वक्त लगेगा। RPSC सदस्यों की कमी की वजह से सिर्फ RAS ही नहीं बल्कि के दूसरे महत्वपूर्ण कामकाज भी प्रभावित हो रहे है। जिससे भविष्य में होने वाले परीक्षाएं और इंटरव्यू प्रभावित होंगे।बता दें कि RPSC एक संवैधानिक संस्था है। इसमें आयोग के चेयरमैन और सदस्यों को हटाने के लिए संवैधानिक प्रक्रिया ही होती है। राज्य सरकार आयोग के चेयरमैन और सदस्य को नहीं हटा सकती है। ऐसे में राज्य सरकार ने इस मामले में राष्ट्रपति को लिखकर उनसे आयोग सदस्य बाबूलाल कटारा के प्रकरण में लिप्तता बताते हुए उसे पद से बर्खास्त करने का आग्रह किया गया। हालांकि अभी तक कटारा को हटाने संबंधी कोई आदेश राष्ट्रपति कार्यालय से नहीं आया है।RPSC के सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्र की फोटो प्रति के साथ लेकर पहुंचे। जो अपने मूल डॉक्यूमेंट साथ लेकर नहीं आएगा। उसे इंटरव्यू में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। इसके साथ ही रिटन टेस्ट पास कर चुके अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लेटर RPSC की वेबसाइट पर 8 जुलाई तक अपलोड कर दिए जायेंगे।


Share News

editor June 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

शिवबाड़ी कार आगजनी मामले में चार आरोपी राउंडअप, सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा
बीकानेर
बीकानेर रोजगार मेले में 307 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
बीकानेर
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीकानेर की मेडिकल दुकानें बंद
बीकानेर
पब्लिक पार्क गेट के खतरनाक गड्ढे भरे, बीडीए ने शुरू किया सुधार कार्य
बीकानेर
बीकानेर में कल तीन घंटे बिजली बंद रहेगी, रखरखाव कार्य जारी
बीकानेर
अंबेडकर कॉलोनी में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, मामला दर्ज
बीकानेर
शादी के 13 दिन बाद दुल्हन जेवरात लेकर फरार
बीकानेर
उधार के पैसे मांगने पर भाई-भतीजों ने की मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?