Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बडी खबर: अब जनरल कोच में 20 रुपए में यात्री खा सकेंगे खाना, 7 पूरी – आलू की सब्जी और अचार , 3 रुपए में मिलेगा पानी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Railway > बडी खबर: अब जनरल कोच में 20 रुपए में यात्री खा सकेंगे खाना, 7 पूरी – आलू की सब्जी और अचार , 3 रुपए में मिलेगा पानी
Railwayदेश-दुनिया

बडी खबर: अब जनरल कोच में 20 रुपए में यात्री खा सकेंगे खाना, 7 पूरी – आलू की सब्जी और अचार , 3 रुपए में मिलेगा पानी

editor
editor Published June 29, 2023
Last updated: 2023/06/29 at 11:56 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

रेलवे अब अपने जनरल डिब्बों में यात्रा करने वाले यात्रियों को बीस रुपए में खाना उपलब्ध करवाएगा। इतना ही नहीं इन यात्रियों को प्लेटफॉर्म तीन रुपए में पैकेज्ड पेयजल की ग्लास भी उपलब्ध कराया जाएगा।रेलवे ने ट्रेनों के जनरल डिब्बों में यात्रा करने वाले यात्रियों की बुनियादी सुविधाओं में बड़ी वृद्धि करते हुए यह निर्णय लिया है जिसे जल्द ही अमल में लाया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर जनरल डिब्बों के यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म पर जनता खाना के काउंटर स्थापित किए जाएंगे जहां से यात्री खाना व पीने का पानी खरीद कर सफर के दौरान खाने की सुविधा का लाभ ले सकेंगे।डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड से इस तरह की नई व्यवस्था करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं जिनकी पालना में जनरल डिब्बों के यात्रियों की बुनियादी सुविधाओं में वृद्धि की जाएगी जिससे उनकी विशेषकर लंबी दूरी की यात्रा सुखद बन जाएगी। सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने इस संबंध में बताया कि रेलवे के जनरल डिब्बों के यात्रियों के लिए खाने और पीने के पानी की व्यवस्था करने के निर्देश मिलें हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों को सभी बुनियादी सुविधाएं आईआरटीसी के माध्यम से सुलभ करवाई जाएगी।यह मिलेगा खाने में
फूड की दो केटेगरी सेट की गई हैं जिसके तहत 20 रुपए में यात्री को 7 पूरी(175 ग्राम),सूखी आलू की सब्जी(150 ग्राम) और आचार(12 ग्राम) बेस्ट क्वालिटी के पेपर बॉक्स में उपलब्ध कराए जाएंगे जबकि 50 रूपए के कॉम्बो भोजन में कैसरोल में क्षेत्रीय व्यंजन/आइटम/स्नैक बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा तथा इसका वजन 350 ग्राम होगा।
तीन रुपए में मिलेगा पैकेज्ड पेयजल आईआरसीटीसी द्वारा की जाने वाली व्यवस्था के तहत यात्रियों के लिए विभिन्न ब्रांड के 200 मिलीमीटर पैकेज्ड सीलबंद ग्लास उपलब्ध रहेंगे जिनकी कीमत 3 रुपए होगी।रेलवे ने सभी रेलवे जोन के महाप्रबंधकों को ट्रेनों के ठहराव पर खाना, पेयजल और अनारक्षित डिब्बों के पास वेंडिंग ट्रॉली की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सेवा गुणवत्ता में सुधार के लिए नियत स्टेशनों पर सामान्य श्रेणी के डिब्बों की सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, गर्मियों में ट्रेन यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा होता है लेकिन कई जगह मूलभूत सुविधाओं का अभाव होता है, जिसके चलते रेलवे ने यह फैसला लिया है।रेलवे का आदेश सर्विस काउंटर से भोजन अच्छी गुणवत्ता वाले कागज में पैक कर दिया जाएगा। इसमें 7 पूड़ी, आलू की सूखी सब्जी और अचार मिलेगा। इसकी कीमत जीएसटी समेत 20 रुपए होगी। इसी तरह कैसरोल में क्षेत्रीय व्यंजन समेत नाश्ते और भोजन का कॉम्बो पैकेट बेचने की अनुमति होगी। ये सर्विस काउंटर इसके अतिरिक्त दूसरा सामान नहीं बेच सकेंगे।


Share News

editor June 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

अमित शाह-भजनलाल का बीकानेर दौरा, ये रहेगा कार्यक्रम
बीकानेर
कोड़मदेसर घूमने गए युवक की नहर में डूबने से मौत
बीकानेर
श्रीअन्नपूर्णा रसोई के खाने से श्रमिक बीमार, उठे गुणवत्ता पर सवाल
बीकानेर
70 करोड़ हेरोइन केस में बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली
बीकानेर
25 मई से शुरू नौतपा, राजस्थान में बढ़ेगी भीषण गर्मी और लू
बीकानेर
शिवबाड़ी कार आगजनी मामले में चार आरोपी राउंडअप, सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा
बीकानेर
बीकानेर रोजगार मेले में 307 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
बीकानेर
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीकानेर की मेडिकल दुकानें बंद
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, 9 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम

Published May 23, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज संकट के बीच भारत पहुंची बड़ी LPG खेप – National News

Published May 17, 2026
देश-दुनिया

राजस्थान CET परीक्षा में होगा बड़ा बदलाव

Published May 16, 2026
देश-दुनिया

पेट्रोल-डीजल के दाम 3 रुपए बढ़े, आज से नई कीमतें लागू

Published May 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?