Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों पर लाठीचार्ज: ABVP और NSUI के छात्र एक साथ कुलपति सचिवालय की ओर बढ़े,
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों पर लाठीचार्ज: ABVP और NSUI के छात्र एक साथ कुलपति सचिवालय की ओर बढ़े,
जयपुरराजस्थान

राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों पर लाठीचार्ज: ABVP और NSUI के छात्र एक साथ कुलपति सचिवालय की ओर बढ़े,

editor
editor Published June 28, 2023
Last updated: 2023/06/28 at 6:59 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी में पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर जमकर लाठियां बरसाईं। स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी में मूलभूत समस्याओं को लेकर मांग कर रहे थे। इन्हें रोकने के लिए यूनिवर्सिटी में बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया था।प्रदर्शनकारी छात्र बैरिकेड तोड़ कुलपति सचिवालय तक पहुंच गए और वहां हो रही सिंडिकेट की बैठक में हंगामा करने लगे। इस पर पुलिस ने लाठी चार्ज छात्रों को खदेड़ा।दरअसल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्र मनु दाधीच, भरत भूषण बड़ी संख्या में प्रदर्शन करने कुलपति सचिवालय की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पहले ही रोक दिया। इससे नाराज छात्र पुलिस से उलझ गए और बैरिकेडिंग हटाकर कुलपति सचिवालय की ओर बढ़ने लगे।कुलपति सचिवालय से पहले बैरिकेडिंग पर पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।
एबीवीपी और एनएसयूआई दोनों एक साथ कुलपति सचिवालय की ओर बढ़े एबीवीपी के छात्रों के साथ एनएसयूआई के महेश चौधरी और राजेंद्र गौरा भी कुलपति सचिवालय की ओर चल पड़े। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें एनएसयूआई के राजेंद्र गोरा के गंभीर चोट आई है। फिलहाल एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ता कुलपति सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। गांधीनगर थाना पुलिस ने हंगामा कर रहे एबीवीपी के 10 से ज्यादा छात्र नेताओं को हिरासत में लिया।एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री होशियार मीणा यूनिवर्सिटी में छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं।एडिशनल डीसीपी ईस्ट अवनीश ने कहा- आज पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग की गई थी। कुछ छात्र सिंडीकेट बैठक में बाधा डालने की कोशिश कर रहे थे। इसलिए उन्हें खदेड़ा है।पुलिस ने छात्रों को बैरिकेड्स लगाकर रोका तो दोनों पक्षों में झड़प हो गई।बता दें कि राजस्थान यूनिवर्सिटी में एक साल के लंबे अंतराल के बाद सिंडिकेट की बैठक हो रही है। इसमें कुल 40 से ज्यादा प्रस्तावों पर चर्चा होनी है। बैठक में शामिल होने के लिए विधायक अमीन कागजी और गोपाल मीणा भी पहुंचे। सिंडिकेट का कोरम पूरा होने के साथ ही बैठक शुरू की गई थी तभी ये हंगामा होने लगा।एबीवीपी कार्यकर्ताओं को ले जा रही पुलिस की बस के नीचे लेटे छात्र नेता मनु दाधीच।पिछले साल 5 मई को जनरल सिंडिकेट बैठक आयोजित की गई थी। उसके बाद सर्च एसोसिएट मामले में 26 दिसंबर को स्पेशल सिंडिकेट का आयोजन भी किया गया था, लेकिन बैठक में सभी एजेंडों पर चर्चा नहीं हो पाई थी। उसके बाद 19 जनवरी को प्रस्तावित बैठक भी हंगामे के कारण टल गई थी। वहीं, कुलपति के चयन के विवाद को लेकर 1 मई को प्रस्तावित बैठक भी आखरी वक्त पर स्थगित कर दी गई थी। ऐसे में 1 साल के लंबे इंतजार के बाद हो रही सिंडिकेट की बैठक में आज स्टूडेंट्स और यूनिवर्सिटी के कार्मिकों को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं। वहीं, यूनिवर्सिटी में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर NSUI द्वारा सिंडिकेट बैठक के दौरान विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी के छात्र यूनिवर्सिटी में सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।
ये फैसले होने की संभावना राजस्थान यूनिवर्सिटी में लंबे समय बाद होने जा रही सिंडिकेट की बैठक में नए कुलपति की नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी का सदस्य नियुक्त करने, महाराजा कॉलेज के गोखले हॉस्टल की करीब 10,750 वर्गमीटर भूमि के अधिग्रहण, संघटक कॉलेजों में ATM मशीन लगाने, कार्मिकों के आरजीएचएस मेडिकल सुविधा देने, पीएचडी के लिए यूजीसी के न्यूनतम मानक और प्रक्रिया अधिनियम लागू करने, वरिष्ठतम सहायक आचार्य को विभागाध्यक्ष नियुक्त करने, सीधी भर्ती से नियुक्त हुए कार्मिकों की नियुक्ति और स्थायीकरण करने, यूजीसी के नियमनुसार वेतन देने, यूनिवर्सिटी में एजेंसी से लगे श्रमिकों को संविदा भर्ती नियम 2022 में में शामिल कर वेतन बढ़ाने और एमपेट और एमफिल के छात्रों के पीएचडी प्रवेश परीक्षा में सीटें निर्धारित करने जैसे मुद्दे प्रस्तावित हैं।


Share News

editor June 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

अमित शाह-भजनलाल का बीकानेर दौरा, ये रहेगा कार्यक्रम
बीकानेर
कोड़मदेसर घूमने गए युवक की नहर में डूबने से मौत
बीकानेर
श्रीअन्नपूर्णा रसोई के खाने से श्रमिक बीमार, उठे गुणवत्ता पर सवाल
बीकानेर
70 करोड़ हेरोइन केस में बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली
बीकानेर
25 मई से शुरू नौतपा, राजस्थान में बढ़ेगी भीषण गर्मी और लू
बीकानेर
शिवबाड़ी कार आगजनी मामले में चार आरोपी राउंडअप, सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा
बीकानेर
बीकानेर रोजगार मेले में 307 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
बीकानेर
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीकानेर की मेडिकल दुकानें बंद
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?