Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जयपुर के मंदिर में छापा: समिति से छुपाकर रखे थे जमीन खरीदने के कागज, जांच करवाई जाएगी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > जयपुर के मंदिर में छापा: समिति से छुपाकर रखे थे जमीन खरीदने के कागज, जांच करवाई जाएगी
जयपुरराजस्थान

जयपुर के मंदिर में छापा: समिति से छुपाकर रखे थे जमीन खरीदने के कागज, जांच करवाई जाएगी

editor
editor Published June 28, 2023
Last updated: 2023/06/28 at 6:55 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। जयपुर में को-ऑपरेटिव डिपार्टमेंट की टीम ने आज गोपालपुरा बाइपास स्थित एक मंदिर में छापा मारा। जहां बड़ी संख्या में जमीन खरीद के दस्तावेज मिले। ये दस्तावेज न्यू लाइट गृह निर्माण सहकारी समिति के हैं। इनको समिति ने डिपार्टमेंट से छुपाकर रख रखा था। इस सोसायटी का रजिस्टर्ड ऑफिस एमआई रोड पर था, लेकिन वहां जब टीम गई तो कोई नहीं मिला। समिति का रिकॉर्ड मंदिर में होने की सूचना मिलने के बाद टीम ने यहां छापा मारा तो यहां बड़ी संख्या में दस्तावेज, फाइलें मिली, जिन्हें जब्त किया गया। डिप्टी रजिस्ट्रार देशराज यादव ने बताया- हमें सोसायटी के खिलाफ लगातार काश्तकारों (जमीन विक्रेताओं) से जमीनी विवाद को लेकर शिकायतें मिल रही थी। जब सोसायटी की रिपोर्ट देखी तो मिला कि ये सोसायटी 1996 से अवसान में थी। इस सोसायटी ने तब से न तो रिकॉर्ड जमा करवाया और न ही संचालन मंडल के चुनाव हुए। यादव ने बताया कि कानूनी रूप से सोसायटी को समय-समय पर खरीदी गई जमीन और उस पर बसाई कॉलोनी का रिकॉर्ड जमा करवाना चाहिए था, लेकिन रिकॉर्ड जमा न करवाकर उसके संचालक लगातार बाजार में काम कर रहे थे।इसे देखते हुए करीब 6 माह पहले सोसायटी को लिक्विडेटर में डालते हुए उसके संचालक मंडल को नोटिस देकर रिकॉर्ड मांगा, लेकिन सोसायटी की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। इस पर आज हमारी टीम ने गोपालपुरा बाइपास स्थित न्यू लाइट कॉलोनी में बने एक मंदिर में छापा मारा, जहां एक कमरे में रखी अलमारी में सोसायटी के रिकॉर्ड मिले। इन रिकॉर्ड को जब्त किया है। रिकॉर्ड में सोसायटी की खरीदी गई जमीनों के दस्तावेज, उन पर बसाई कॉलोनियों का रिकॉर्ड और आवंटियों की सूची समेत अन्य दस्तावेज है, जिनकी जांच करवाई जाएगी।


Share News

editor June 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

अमित शाह-भजनलाल का बीकानेर दौरा, ये रहेगा कार्यक्रम
बीकानेर
कोड़मदेसर घूमने गए युवक की नहर में डूबने से मौत
बीकानेर
श्रीअन्नपूर्णा रसोई के खाने से श्रमिक बीमार, उठे गुणवत्ता पर सवाल
बीकानेर
70 करोड़ हेरोइन केस में बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली
बीकानेर
25 मई से शुरू नौतपा, राजस्थान में बढ़ेगी भीषण गर्मी और लू
बीकानेर
शिवबाड़ी कार आगजनी मामले में चार आरोपी राउंडअप, सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा
बीकानेर
बीकानेर रोजगार मेले में 307 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
बीकानेर
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीकानेर की मेडिकल दुकानें बंद
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?