Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दरवाजों पर थी  चोरों की नजर: 2 क्विंटल वजनी गेट चुराया, सीसीटीवी फुटेज में नजर आए चोर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जोधपुर > दरवाजों पर थी  चोरों की नजर: 2 क्विंटल वजनी गेट चुराया, सीसीटीवी फुटेज में नजर आए चोर
जोधपुरराजस्थान

दरवाजों पर थी  चोरों की नजर: 2 क्विंटल वजनी गेट चुराया, सीसीटीवी फुटेज में नजर आए चोर

editor
editor Published June 24, 2023
Last updated: 2023/06/24 at 6:01 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जोधपुर।सीसीटीवी में एक लोडिंग टैक्सी लोहे के दरवाजे को ले जाती हुई नजर आ रही है।यदि आप भी घर के दरवाजे को बंद कर चैन की नींद सो रहे हैं तो सावधान हो जाने की जरूरत है। आपके घर में रखे सामान और रुपए पैसों ही नहीं बल्कि घर के दरवाजों पर भी चोरों की नजर है। आपने मकान में चोरी की खबरें तो खूब पढ़ी होंगी लेकिन बदलते जमाने के साथ चोर अब मौका पाकर घरों के दरवाजे भी चुरा रहे है ।पुलिस कमिश्नरेट के विवेक विहार थाना क्षेत्र में ऐसा ही सामने सामने आया है। जहां घर के मैन गेट को ही चोर चुराकर ले गए। इसको लेकर अब मकान मालिक ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।दरअसल सालावास गांव के रहने वाले संदीप भाटी अपने फार्म हाउस में सो रहे थे। रात के अंधेरे में लोडिंग टैक्सी में सवार होकर आए चोर मैन गेट ही चुराकर ले गए। सुबह उठने पर उन्हें इस वारदात का पता चला। गेट का वजन 2 क्विंटल के आस पास था।संदीप ने बताया की उनका सालावास गांव से बोरानाडा जाने वाले मार्ग पर फॉर्म हाउस है। जहां वो अपने परिवार सहित रहते हैं। 18 जून की रात यहां लोडिंग टैक्सी में सवार होकर आए 3 से 4 लोग लोहे का दरवाजा तोड़कर ले गए। इसके बाद सुबह जब वो उठे तो गेट गायब मिला। इस पर मकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक लोडिंग टैक्सी नजर आई। जिसमें दरवाजे को ले जाया जा रहा था। घटना के बाद उन्होंने विवेक विहार थाने में शिकायत दी।इसी दिन चोरों ने इसके साथ ही पास के फॉर्म हाउस से भी मैन गेट खोल कर ले गए। जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपए बताई जा रही है। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।घरों के दरवाजे चोरी करने के ये नया मामला है। आमतौर पर घरों से रुपए, गहनों की चोरी की वारदातों के बीच अब चोर दरवाजों को भी निशाना बना रहे हैं। चोर इन दिनों बेखौफ हो चले हैं।गौरतलब है की इसी गांव के हिंगलाज माता मंदिर से भी कुछ माह पूर्व चोरी की वारदात सामने आई थी। चोर यहां से गहने, छत्र और अन्य सामान चुराकर ले गए। मामले का खुलासा नहीं होने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया था।


Share News

editor June 24, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पतंग उड़ाने के लिए नहीं थामें चाइनीज डोर, धातु मिश्रित होने से लग सकता है करंट, BKESL ने जारी की एडवाइजरी
Bijali बिजली बीकानेर
डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर सेवा बस्ती में सेवा कार्य सम्पन्न
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर स्थापना दिवस पर राजपूत-जाट एकता की ऐतिहासिक परंपरा होगी जीवंत
बीकानेर
बीकानेर: जमीन धोखाधड़ी मामला, कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में टैक्सी चालक से लूट, मारपीट कर वाहन ले भागे बदमाश
बीकानेर
बीकानेर ब्लाइंड मर्डर बना पहेली, 16 दिन बाद भी हत्यारे फरार
बीकानेर
बीकानेर: चाइनीज मांझे से गर्दन कटने पर मासूम की मौत
बीकानेर
बीकानेर: पुलिस थानों में कानून व्यवस्था के लिए ‘यूथ विंग’ बनेगी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर सेवा बस्ती में सेवा कार्य सम्पन्न

Published April 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान शिक्षा विभाग में 9582 पदों पर भर्ती को मंजूरी

Published April 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक की चार किताबें हटाईं

Published April 16, 2026
बीकानेरराजस्थान

पुष्पों से सुसज्जित होगा बीकानेर : स्थापना दिवस पर मंदिरों में पहली बार पुष्प रंगोली…

Published April 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?