बीकानेर नगर निगम में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान के आदेश के तहत राजस्व अधिकारी विकास कुमार का तबादला कर उन्हें छापर में अधिशाषी अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।
नगर निगम आयुक्त की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार विकास कुमार को 13 जुलाई को मध्यान्ह पूर्व कार्यमुक्त कर दिया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल छापर में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के मुताबिक, विकास कुमार अपना समस्त राजस्व संबंधी कार्यभार नगर निगम बीकानेर की राजस्व अधिकारी प्रगति सोलंकी को विधिवत सौंपेंगे। वहीं प्रगति सोलंकी ने 13 जुलाई को मध्यान्ह पूर्व कार्यभार ग्रहण कर लिया है और आगामी आदेश जारी होने तक राजस्व शाखा से जुड़े सभी कार्यों का दायित्व संभालेंगी।
