बीकानेर की पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिस जवान की अचानक मौत का मामला सामने आया है। घटना सदर थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन की है।
मृतक के पुत्र विजेंद्र सिंह, निवासी रामपुरा बस्ती, ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनके पिता अमर सिंह ड्यूटी के दौरान अपने सरकारी क्वार्टर में आराम कर रहे थे। शाम को साथी पुलिसकर्मी जब उन्हें ड्यूटी के लिए बुलाने पहुंचे तो वे अचेत अवस्था में पड़े मिले।
इसके बाद परिजन और पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
