बीकानेर के श्रीकोलायत क्षेत्र में बजाज कंपनी के स्टोर से विद्युत तार चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना मंडाल चारणान गांव स्थित कंपनी के स्टोर की बताई जा रही है, जहां से बड़ी मात्रा में विद्युत तार चोरी कर लिए गए।
शिकायतकर्ता के अनुसार, चोरी की वारदात 7 जुलाई की रात करीब 1 बजे से 2 बजे के बीच हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद 9 जुलाई को श्रीकोलायत थाने में मामला दर्ज कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
स्टोर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कुछ संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए हैं। संबंधित फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्य पुलिस को सौंप दिए गए हैं। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और चोरी हुए विद्युत तारों की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
