Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जमीन विवाद के चलते पड़ोसी गांव के बदमाशों ने किया हमला, हॉस्पिटल में तोड़ा युवक ने दम
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बाड़मेर > जमीन विवाद के चलते पड़ोसी गांव के बदमाशों ने किया हमला, हॉस्पिटल में तोड़ा युवक ने दम
बाड़मेरराजस्थान

जमीन विवाद के चलते पड़ोसी गांव के बदमाशों ने किया हमला, हॉस्पिटल में तोड़ा युवक ने दम

editor
editor Published June 18, 2023
Last updated: 2023/06/18 at 4:04 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बाड़मेर। दलित युवक घर से रिश्तेदार के घर पर जा रहा था। बीच रास्ते में कुछ बदमाशों ने युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। चिल्लाने पर युवक को छोड़कर बदमाश वहां से भाग गए। दलित युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात को इलाज के दौरान युवक ने जोधपुर में दम तोड़ दिया। घटना बाड़मेर चौहटन थाने इलाके डूंगरपुरा सणाऊ गांव की है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने चार बदमाश को डिटेन किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जमीन विवाद को लेकर हमला किया है। पुलिस को डूंगरपुरा सणाऊ निवासी बलवंताराम पुत्र सूजाराज भील ने रिपोर्ट दी है। इसके मुताबिक बेटा पेमाराम 17 जून को करीब 4 बजे अपने पड़ोसी गुमनाराम से मिलने के लिए जा रहा था। इस दौरान बीच रास्ते में 5-7 बदमाशों ने धारदार हथियार से पेमाराम पर हमला कर दिया। बदमाशों ने कुल्हाड़ी, धारिया व तलवार से हमला कर दिया। इससे युवक के सिर व हाथ व पैरों में गंभीर चोट लगी। चिल्लाने पर रिश्तेदार व पड़ोसी मौके पर पहुंचे। बदमाशों ने युवक मरा हुआ समझकर वहां से मौके से भाग गए है। वहां से प्राइवेट गाड़ी से चौहटन हॉस्पिटल लेकर गए। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर रेफर कर दिया गया है। डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में हालात गंभीर होने पर शनिवार रात को ही जोधपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान युवक ने देर रात को दम तोड़ दिया। चौहटन थानाधिकारी भुट्‌टाराम के मुताबिक युवक पर हमला करने वाले चार लोगों को डिटेन किया है। वहीं पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में और कोई भी नाम सामने आएंगे तो उनको भी डिटेन किया जाएगा। शुरूआती जांच में हमले के पीछे जमीन विवाद सामने आ रहा है। मृतक की 8 साल पहले हुई थी शादीमिली जानकारी के मुताबिक मृतक पेमाराम (29) की शादी 8 पहले हुई थी। दो बच्चे है। मौत की सूचना के बाद घर पर मातम छा गया है। वहीं, परिवार व पत्नी के रो-रोकर बुरे हाल हो रहे है।


Share News

editor June 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर
तेज रफ्तार टैक्सी दुकान में घुसी, महिला गंभीर रूप से घायल
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?