Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एक ही रात में 70 MM बारिश:16 घंटे से लगातार बरस रहा पानी, सड़कों-कॉलोनियों में 3 फीट पानी भरा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जोधपुर > एक ही रात में 70 MM बारिश:16 घंटे से लगातार बरस रहा पानी, सड़कों-कॉलोनियों में 3 फीट पानी भरा
जोधपुरराजस्थान

एक ही रात में 70 MM बारिश:16 घंटे से लगातार बरस रहा पानी, सड़कों-कॉलोनियों में 3 फीट पानी भरा

editor
editor Published June 18, 2023
Last updated: 2023/06/18 at 7:36 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

जोधपुर। बिपरजॉय चक्रवात तूफान के कारण जोधपुर शहर में पिछले कई घंटों से बारिश जारी है। कई सड़के तालाब बन चुकी है। जोधपुर शहर में शनिवार की पूरी रात और रविवार सुबह बिपरजॉय आफत बन गया है। पिछले 16 घंटे से भी ज्यादा समय से लगातार कहीं धीमी तो कहीं तेज बारिश का दौर जारी है। कई प्रमुख सड़कों और कॉलोनियों में पानी भरा हो गया है। जोधपुर शहर में एक ही रात में 70 MM पानी बरसा तो वहीं पिछले 24 घंटों में 91 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बाड़मेर और सिरोही जिले के कुछ हिस्सों में तबाही मचाने के बाद यह साइक्लोन तूफान डीप डिप्रेशन में बदलकर आगे बढ़ रहा है जिसके कारण इसकी रफ्तार भी धीमी हो गई है और अब तूफान से ज्यादा बारिश अपना असर दिखा रही है।जोधपुर शहर में पिछले कई घंटों से हो रही बारिश के कारण प्रमुख सड़कों पर कई फीट तक पानी भर गया है।
जोधपुर शहर में पिछले कई घंटों से हो रही बारिश के कारण प्रमुख सड़कों पर कई फीट तक पानी भर गया है।  जोधपुर शहर में शनिवार को भी दिनभर रुक-रुक कर बारिश का दौर चलता है। लेकिन रात 11:00 बजे जो लगातार बारिश का दौर शुरू हुआ वह अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार मूसलाधार बारिश भी हुई है। जिला प्रशासन ने सिविल डिफेंस और SDRF की टीमों को निचली बस्तियों में तैनात कर दिया है। ड्रेनेज सिस्टम की कमी के कारण कई प्रमुख सड़कों पर भी पानी भर गया है। आज जनजीवन होगा प्रभावित लगातार कई घंटों से जारी बारिश के कारण आज कई व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखने के निर्णय लिया है। रविवार के अवकाश के चलते सरकारी विभाग पहले से ही बंद हैं। ऐसे में प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से निकला जाए, बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बाड़मेर जालोर और सिरोही जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का कारण इस चक्रवात का जो मुख्य बिंदु था वह रहा। शनिवार रात को यह मुख्य बिंदु पाली और जोधपुर जिला मुख्यालय के बीच में शिफ्ट हुआ और यहां से आगे की ओर बढ़ रहा है। यही कारण है कि जोधपुर और पाली में पिछले कई घंटों से लगातार बरसात हो रही है। अभी का रविवार का पूरा दिन भी दोनों जिलों को अलर्ट रहना होगा। गनीमत यह है कि बारिश के साथ हवा की रफ्तार ज्यादा नहीं है इस कारण से बड़ा नुकसान बच सकता है।


Share News

editor June 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर नगर निगम में बड़ा फेरबदल, विकास कुमार का हुआ तबादला
बीकानेर
राजस्थान के प्रख्यात संगीतकार के.सी. मालू का दिल का दौरा पड़ने से निधन
बीकानेर
श्रीकोलायत में बजाज कंपनी के स्टोर से विद्युत तारों की चोरी
बीकानेर
लूणकरणसर में गैंगस्टर रोहित स्वामी का मकान रातोंरात हुआ जमींदोज
बीकानेर
बीकानेर पुलिस लाइन में ड्यूटी के दौरान जवान की संदिग्ध हालात में मौत
बीकानेर
राजस्थान कर्मचारियों को राहत, 8वें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा अपडेट
बीकानेर
उन्नत हृदय उपचार से हजारों मरीजों को नई जिंदगी दे रहे डॉ. बी.एल. स्वामी
बीकानेर
अनियमितताओं पर सात मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित, विभाग की कार्रवाई
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?