Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: यूनिवर्सिटी में मारपीट, गाड़ियों में की तोड़फोड़: NSUI और ABVP के कार्यकर्ता आपस में भिड़े
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > यूनिवर्सिटी में मारपीट, गाड़ियों में की तोड़फोड़: NSUI और ABVP के कार्यकर्ता आपस में भिड़े
जयपुरराजस्थान

यूनिवर्सिटी में मारपीट, गाड़ियों में की तोड़फोड़: NSUI और ABVP के कार्यकर्ता आपस में भिड़े

editor
editor Published June 17, 2023
Last updated: 2023/06/17 at 3:37 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर।राजस्थान यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही हंगामे का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शनिवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में डीएसडब्ल्यू (डीन स्टूडेंट वेलफेयर) ऑफिस के बाहर मारपीट और एनएसयूआई के राहुल मेहला की गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ की गई। इस दौरान 4 छात्रों को चोटें भी आई हैं। इसके बाद नाराज छात्रों ने कुलपति सचिवालय में धरना शुरू कर दिया है। दरअसल, दोपहर 12:30 एनएसयूआई के कार्यकर्ता छात्र संघ महासचिव अरविंद के कार्यालय के बाहर खड़े थे। तभी वहां मौजूद दो छात्रा आपस में लड़ने लगी। इसके कुछ ही देर बाद छात्र नेता हेमंत पुजारी की गाड़ी में बैठ कुछ छात्र मौके पर पहुंचे। जिन्होंने राहुल मेहला के समर्थकों के साथ मारपीट शुरू कर गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इस पूरे घटनाक्रम में दो छात्राएं और एक छात्र भी गंभीर घायल हो गया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद दोपहर लगभग 1:30 बजे एनएसयूआई के कार्यकर्ता कुलपति सचिवालय पहुंचे। आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। फिलहाल बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता कुलपति सचिवालय में मौजूद है और धरना जारी है। छात्र नेता राहुल मेहला ने बताया- आज हम स्पोर्ट्स कॉम्पेक्स में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की बैठक में मौजूद थे। तभी सूचना मिली कि डीएसडब्ल्यू ऑफिस के बाहर खड़ी गाड़ियों के साथ छात्र संघ महासचिव अरविंद जाजड़ा के समर्थकों ने तोड़फोड़ की है। इसके बाद जैसे ही हम मौके पर पहुंचे। तब तक अरविंद के समर्थक भाग खड़े हुए। मौके पर मौजूद छात्राओं ने बताया- उनके साथ अरविंद के समर्थकों ने छेड़छाड़ की। साथ ही यूनिवर्सिटी के दो छात्रों के साथ मारपीट भी की है। ऐसे में जब तक यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा दोषी छात्रों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। हम कुलपति सचिवालय में ही अपना धरना जारी रखेंगे। छात्र नेता संजय चौधरी ने कहा- यूनिवर्सिटी महासचिव अरविंद का कार्यकाल पूरा हो गया है। बावजूद इसके वह अपना कार्यालय खाली नहीं कर रहे हैं। बल्कि उनके कार्यालय में असामाजिक तत्वों द्वारा नशा किया जाता है। आज भी यूनिवर्सिटी कैंपस में अरविंद के समर्थकों ने ही वाइन शॉप पर जाने के लिए राहुल की गाड़ी की चाबी मांगी थी। जब राहुल के साथियों ने उन्हें चाबी नहीं दी। तो अरविंद के समर्थकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें एक छात्र का हाथ भी टूट गया है। वही यूनिवर्सिटी की दो आम छात्राओं के साथ भी अश्लील हरकतें की गई है। जिसे एनएसयूआई कार्यकर्ता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। महासचिव अरविंद जाजड़ा ने कहा कि एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा बेवजह मुझे इस पूरे विवाद में घसीटा जा रहा है। मैं आज नागौर हूं। हालांकि कुछ एनएसयूआई के कार्यकर्ता ही आपस में मेरे और निर्मल के कार्यालय के बाहर झगड़ने लग गए थे। जिसे वहां मौजूद मेरे कुछ समर्थकों ने रोकने की कोशिश की थी। लेकिन अब इस पूरे विवाद को लेकर सिर्फ हाईलाइट होने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। जबकि इस पूरे विवाद से मैं कोसों दूर हूं।


Share News

editor June 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर
तेज रफ्तार टैक्सी दुकान में घुसी, महिला गंभीर रूप से घायल
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?