उदयपुर।उदयपुर के लसाड़िया में तेंदुए ने एक किसान की जान ले ली। शोभाजी का गुड़ा ग्राम पंचायत के मामादेव वेला गांव में सोमवार शाम 7.30 बजे लखमा मीणा (35) पुत्र काना मीणा खेत में पशुओं को चारा खिला रहा था। तेंदुए ने हमला कर लखमा की गर्दन जबड़े में पकड़ ली। फिर तोड़ दी। चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके से गुजर रहे लोगों ने उसके भाई को सूचना दी। वह डंडा लेकर दौड़ा तो तेंदुआ गर्दन छोड़कर जंगल में भाग गया। तब तक लखमा बुरी तरह जख्मी हो गया।लखमा की गर्दन में लगे घाव से खून बहने लगा। परिजन उसे तुरंत कानोड़ सरकारी हॉस्पिटल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर सहायक वनपाल बाबूलाल शर्मा, उपप्रधान धनराज पटेल और शोभाजी का गुड़ा के सरपंच शंकर लाल मीणा मौके पर पहुंचे।खेत में पशुओं को चारा खिलाने के दौरान लखमा मीणा पर तेंदुए ने किया हमला।जानकारी के अनुसार, मृतक लखमा के दो बेटे और तीन बेटी हैं। दोनों बेटों की शादी हो चुकी है। लखमा खेती व मजदूरी करके परिवार का गुजारा चलाता था। उसके दोनों बेटे भी खेती व मजदूरी करते हैं।तीन पिंजरा लगाने की तैयारी क्षेत्र की वनपाल सोनम मीणा ने बताया, शोभाजी का गुड़ा ग्राम पंचायत के आस-पास फॉरेस्ट एरिया है। तेंदुए का मूवमेंट रहता है। पहले भी दो से तीन बार तेंदुए द्वारा पशुओं पर हमला करने की घटनाएं हुई हैं। किसी व्यक्ति पर हमला करने का इस क्षेत्र में पहला मामला है। वन विभाग की ओर से क्षेत्र में 3 पिंजरे लगाए जा रहे हैं। हमला करने वाले तेंदुए को जल्द पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।मृतक के परिवार से मिलने पहुंचे अधिकारी।4 लाख रुपए मुआवजे का दिया आश्वासन मंगलवार सुबह वन विभाग ने घटनास्थल पर दो पिंजरे लगा दिए। मौका मुआयना करने के लिए डीएफओ सुनील कुमार और शूटर डीपी शर्मा सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। डीएफओ ने मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए का मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।
तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है।
तेंदुए ने किसान को उतारा मौत के घाट गर्दन को जबड़े में दबाकर
