Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में सभी ने अपनी अहम भूमिका निभाई इस नेक कार्य में
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बाड़मेर > ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में सभी ने अपनी अहम भूमिका निभाई इस नेक कार्य में
बाड़मेरराजस्थान

ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में सभी ने अपनी अहम भूमिका निभाई इस नेक कार्य में

editor
editor Published June 6, 2023
Last updated: 2023/06/06 at 3:37 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बाड़मेर।प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए ह्यूमैनिटी रक्त एवं सेवा सोसायटी पिछले तीन वर्षों से युवाओं को रक्तदान के प्रति जागृत कर जरूरतमंद को समय पर रक्त पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। रक्तदान महादान है। मानवता के लिए इससे बढ़कर नेक कार्य कोई हो नहीं सकता। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। हमारा रक्त कई जिंदगियों को बचा सकता है। यह बात बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने सोमवार को ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में कही।कार्यक्रम का आयोजन ह्यूमैनिटी रक्त एवं सेवा सोसायटी के तीसरे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदाताओं के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर युवा रक्तदाताओं ने 33 यूनिट रक्तदान किया व कई रक्तदाताओं ने पंजीयन कराया।​​​​​​​ धनाऊ प्रधान शम्मा बानो ने रक्तदान को नेक बताते हुए कहा कि हर धर्म खिदमत ए मखलूक का पैगाम देता है। हमें हर दुखी, पीड़ित व दर्दमंद के लिए कंधा से कंधा मिलाते हुए सहयोग करना चाहिए। रक्त का कोई मोल नहीं होता। आपातकाल में सभी लोगों को इसके लिए एकजूट होकर तत्पर रहना चाहिए। सोसायटी संयोजक भुट्टा खान जुनेजा, आवेश रजा हाले पोतरा ने कहा कि ह्यूमैनिटी रक्त एवं सेवा सोसायटी का उद्देश्य युवाओं को रक्तदान के लिए जागरूक कर पीड़ित व्यक्ति के लिए साथी के रूप में खड़ा करना है। ताकि प्रत्येक युवा आपातकाल व जरूरत पड़ने पर पीड़ित व्यक्ति के दुख-दर्द में साथी के रूप में सहयोग कर संबल प्रदान कर सके। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राणा फकीर रोहिली ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति के लिए रक्तदान और दृष्टि विहीन के लिए नेत्रदान से बढ़कर कोई कार्य नहीं है।सोसायटी संयोजक जमशेर मेहर, इनायत नोहड़ी, सुरेश बोस, लक्ष्मण, हारूण भाई कोटवाल, शाबिर हाले पोतरा जायडू, भीमराज कड़ेला, जसपाल डाबी ने युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आकर मानव सेवा कार्य की अपील की। भुट्टा खान जूनेजा ने बताया रक्तदान कैंप में रक्तदान करने वाले युवा साथियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट, पक्षियों के परिंडा व कलम भेंट कर शिक्षित होने का संदेश दिया। इस अवसर पर सरपंच फोटा खान महाबार, साथी रक्तदाता समूह के अबरार मोहम्मद, रेवंत सिंह भाटी, सिद्धीक भइया, एलियाश जंज, भवानी गढ़वीर ने रक्तदान पर विचार व्यक्त किए। रक्तदान के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे बाड़मेर ह्यूमैनिटी रक्त एवं सेवा सोसायटी के एक्टिव मेंबर्स सुरेश बोस,लक्ष्मण गेंहूं, सुमार खान रामदिया, नर्सिंग ऑफिसर जसपाल डाबी, शिवराज अंणखिया, फूली आडेल, सलमा बानू, उम्मेदाराम, आरीफ खान हाले का सम्मान किया गया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आहार की व्यवस्था कादरी ब्रदर्स देरासर की तरफ से गई।


Share News

editor June 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?