Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: थाने में युवक की मौत का मामला:परिवार में एक को नौकरी और मुआवजे पर बनी सहमति, पोस्टमार्टम बाद परिजन ले गए शव
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > उदयपुर > थाने में युवक की मौत का मामला:परिवार में एक को नौकरी और मुआवजे पर बनी सहमति, पोस्टमार्टम बाद परिजन ले गए शव
उदयपुरराजस्थान

थाने में युवक की मौत का मामला:परिवार में एक को नौकरी और मुआवजे पर बनी सहमति, पोस्टमार्टम बाद परिजन ले गए शव

editor
editor Published May 27, 2023
Last updated: 2023/05/27 at 4:33 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

उदयपुर में गोगुंदा थाना पुलिस की कस्टडी में दो दिन पहले एक युवक की मौत के बाद तीसरे दिन शनिवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम हो सका। पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया गया। इससे पहले प्रशासन और समाजजनों के बीच मांगों को लेकर समझाइश का दौर चला। शनि​वार सुबह प्रशासन ने समाजजनों की प्रमुख मांगे मान ली। जिसमें परिवार के एक सदस्य को नौकरी लगाने और मुआवजे के तौर पर 30 लाख रुपए की राशि देने पर सहमति बनी।इसके लिए प्रशासन द्वारा राज्य सरकार को पत्र लिखा जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद परिजन पोस्टमार्टम बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए गोगुंदा लेकर रवाना हो गए। साथ ही मांगे माने जाने के बाद कलेक्ट्री पर शनिवार को प्रस्तावित धरना भी स्थगित हो गया। बता दें, कि एक दिन पहले करणी सेना और श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के साथ क्षत्रिय संगठनों ने गोगुंदा थाने का घेराव किया था।समाजजनों के आक्रोश बढ़ते देख मौके पर पुलिस एसपी विकास शर्मा मौके पर पहुंचे थे। समाजजनों के दबाव में आकर ही पुलिस एसपी को थानाधिकारी सहित 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया था। साथ पूरे थाने के स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया गया था।ये था पूरा मामला बीते दिनों गोगुंदा क्षेत्र के देवड़ों का खेड़ा की एक युवती घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने गांव के सुरेंद्र सिंह पर उसे भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गुरुवार को पुलिस युवक-युवती गुजरात से पकड़कर थाने लेकर आई थी। गोगुंदा थाने में पुलिस कस्टडी में सुरेंद्र सिंह देवड़ा (22) की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि देर शाम युवक सुरेंद्र सिंह देवड़ा की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी लेकिन परिजन इसे पुलिस द्वारा मारपीट से मौत होना बता रहे थे।

 


Share News

editor May 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पलाना के पास ट्रेन हादसे में व्यक्ति की मौत, पहचान जारी
बीकानेर
रिहायशी इलाके में शराब दुकान का विरोध, लोगों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर
शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बीकानेर
लापता व्यक्ति का शव मिला, फांसी लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर
तलवार लेकर घूम रहा युवक पकड़ा, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में स्कूटी की डिग्गी से 70 करोड़ की हेरोइन बरामद
बीकानेर
जेईई मेंस रिजल्ट में सिंथेसिस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बीकानेर
बीकानेर कोटगेट-सांखला फाटक प्रोजेक्ट को 57 करोड़ मंजूरी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान स्कूलों में पासबुक पर लगी रोक हटी, पढ़ाई को मिली राहत

Published April 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ी गर्मी: कई शहरों में 40°C पार, हीटवेव अलर्ट

Published April 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान कर्मचारियों का डीए बढ़ने के संकेत, 60% तक पहुंच सकता – Rajasthan News

Published April 19, 2026
राजस्थान

गहलोत का मोदी पर हमला, लोकसभा भंग करने की दी चुनौती – Rajasthan News

Published April 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?