Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: विद्युत पोल टूटने पर दौड़ा करंट, सांड की मौत पर गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > नोखा > विद्युत पोल टूटने पर दौड़ा करंट, सांड की मौत पर गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन
नोखाराजस्थान

विद्युत पोल टूटने पर दौड़ा करंट, सांड की मौत पर गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

editor
editor Published May 26, 2023
Last updated: 2023/05/26 at 3:50 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

नोखा. कस्बे में आए अंधड़ से वार्ड दो में बिजली पोल टूटने के बाद डिस्कॉम की लापरवाही से एक सांड की मौत होने के मामले में गुरुवार को गुस्साए लोगों ने पहले उपखंड कार्यालय में प्रदर्शन कर एसडीएम ने नाम ज्ञापन दिया। बाद में नारेबाजी करते हुए डिस्कॉम कार्यालय में पहुंचे और एईएन निमिश लखनपाल व जेईएन नंदकिशोर मीणा का घेराव कर खरी-खरी सुनाई।आक्रोशित लोगों का कहना था कि वार्ड दो के गली नंबर 12 में भंवरलाल सोनी के घर के आगे लगा बिजली का पोल बुधवार दोपहर तीन बजे आई आंधी से गिर गया। इसकी सूचना विभाग को तुरंत दे दी गई थी, लेकिन कर्मचारी शाम सात बजे पहुंचे और बिजली भी नहीं काटी गई, जिससे बिजली लाइन में करंट रहने से रात्रि करीब एक बजे एक सांड चपेट में आ गया और मौत हो गई।इसकी सूचना फिर से डिस्कॉम कार्मिकों और पुलिस कंट्रोल रुम में दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और डिस्कॉम कार्मिकों को बुलाकर बिजली आपूर्ति को बंद करवाया। इसके बावजूद जमीन पर पड़े बिजली तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। दूसरे दिन सुबह फिर सूचना दी गई, तब जाकर बिजली आपूर्ति को पूर्णरुप से बंद किया गया। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई, नहीं तो बड़ा हादसा भी घटित हो सकता था।इस मामले की गंभीरता से जांच करवाकर कार्रवाईकरने की मांग की गई। एईएन लखनपाल ने बिजली आपूर्ति बंद करने के बाद भी घरों में लगे इनवर्टर करंट से तार में करंट प्रवाहित होने से सांड की मौत होने की बात कही। फिर भी इस मामले में तीन दिन में जांच करवाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।प्रदर्शन में रहे शामिल प्रदर्शन में रुपाराम डूडी, आंनद भूरा, गौरीशंकर नाई, भंवर लाल सोनी, जगदीश सुथार, गोविंद मांझू, मदन लाल सुथार, पवन उपाध्याय, पूनम सुथार, जयशंकर उपाध्याय, श्याम कुमावत, कैलाश सोनी, चुन्नीलाल सुथार, तेजाराम, बबलू सोनी, किशन कुमावत, शिवलाल फौजी, मांगीलाल बिश्नोई सहित अन्य लोग शामिल थे।


Share News

editor May 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फर्जी ज्योतिष अकाउंट से ठगी करने वाला आरोपी जयपुर से गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर बॉर्डर से अमित शाह करेंगे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत
बीकानेर
बीकानेर से दिल्ली फ्लाइट जून से नए समय पर शुरू
बीकानेर
संविदा शिक्षकों को अब उच्च अध्ययन के लिए मिलेगी एनओसी
बीकानेर
सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले से महंगे
बीकानेर
सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?