Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने किया सुसाइड
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने किया सुसाइड
राजस्थान

नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने किया सुसाइड

editor
editor Published May 25, 2023
Last updated: 2023/05/25 at 11:53 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

कोटा। नीट। कोचिंग कर रहे स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। वह पढ़ाई के लिए करीब एक साल पहले कोटा आया था। छात्र कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाके में कमला उद्यान एरिया में रह रहा था।
जानकारी के मुताबिक स्टूडेंट ने बुधवार रात करीब 9 बजे अपने रूम में ही फंदा लगा लिया था। प्रारंभिक जांच-पड़ताल में स्टूडेंट के नोट्स के बीच एक लडक़ी को लिखे लेटर भी मिले हैं।
इधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मॉच्र्युरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की आगे जांच में जुट गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। छात्र बिहार का रहने वाला था।
12वीं का छात्र था, साथ में नीट की तैयारी कर रहा था
डीएसपी शंकर लाल ने बताया कि आर्यन(16) निवासी खोजपुरा जिला नालंदा बिहार का रहने वाला था। वो 12वीं का छात्र था और साथ में नीट की भी तैयारी कर रहा था।
कोटा में वह कमला उद्यान इलाके के रेहान रेजिडेंसी में रहता था। बुधवार को कोचिंग से शाम को आने के बाद वह अपने कमरे में गया फिर रात तक बाहर नहीं आया। इस बीच, परिजनों ने आर्यन को कॉल किया तो उसने रिसीव नहीं किया। छात्रों में सुसाइड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर नीचे पोल दिया गया है, खबर में आगे बढऩे से पहले आप अपनी राय जरूर दीजिए…।
इस पर परिजनों ने हॉस्टल के वार्डन को कॉल कर बताया। वार्डन ने आर्यन के कमरे का गेट खटखटाया तो वह अंदर से लॉक था। काफी देर तक गेट नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। रात करीब 9 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और गेट तोड़ा तो आर्यन अपने कमरे में पंखे से लटका हुआ था।
शव को नीचे उतार एमबीएस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दी।
नोट्स में के बीच मिले लडक़ी को लिखे लैटर
पुलिस ने आर्यन के कमरे को खंगाला तो उसके नोट्स के बीच लेटर मिले। जब पड़ताल की तो पता चला ये लैटर आर्यन ने किसी लडक़ी के नाम लिखे थे। हालांकि पुलिस ने अभी सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लैटर मिलने के बाद वह इस एंगल पर भी जांच कर रहे हैं।
गौरतलब है कि मई महीने के 24 दिनों में यह चौथा मामला है जब कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने खुदकुशी कर ली। 8 से 11 मई के बीच तीन स्टूडेंट ने सुसाइड किया था। 12 दिन बाद एक और स्टूडेंट ने अपनी जान दे दी। इनमें तीन सुसाइड कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के हैं।
5 महीने में सुसाइड और जान देने की कोशिश के 10 मामले
12 मई: बिहार के पटना निवासी नवलेश (17) हॉस्टल में फांसी लगाकर सुसाइड किया था। नवलेश 12 वीं की पढ़ाई के साथ नीट की तैयारी कर रहा था। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था जिसमें लिखा था- सॉरी पापा, मेरी पढ़ाई के लिए आपने बहुत कोशिश की,लेकिन मेरे से नहीं हो पाया। मामला कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र का था।
11 मई: कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के लैंडमार्क सिटी इलाके में रहने वाले धनेश कुमार (15) ने हॉस्टल में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। स्टूडेंट 11वीं क्लास में पढ़ता था। साथ में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (हृश्वश्वञ्ज) की तैयारी कर रहा था। सुबह मां का कॉल नहीं उठाने पर परिचित रूम पर पहुंचा तो वह फंदे से लटका हुआ था।
8 मई: विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग से 10 से माले से कूदकर एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट नासिर (22) बेंगलुरु का निवासी था। जो कुछ समय पहले ही दोस्त के पास मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में रहने आया था। सुसाइड के एक दिन पहले जयपुर में नीट का एग्जाम देकर आया था।
26 अप्रैल: जवाहर नगर थाना क्षेत्र में नीट की तैयारी कर रही एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया था। उसने हॉस्टल के रूम में फंदा लगाया। मृतका राशि जैन (19) एमपी के सागर की रहने वाली थी। जो एक साल से कोटा में रहकर नीट की कोचिंग कर रही थी। कोचिंग स्टूडेंट बीमार रहती थी। और मानसिक तनाव में थी।
24 फरवरी: यूपी के बदायूं का रहने वाले 17 साल के अभिषेक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। वह दो साल से कोटा में रह रहा था। अभिषेक एक कोचिंग संस्थान से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (हृश्वश्वञ्ज) की तैयारी कर रहा था। वह पिछले कुछ समय से कोचिंग नहीं जा रहा था और हॉस्टल से ही ऑनलाइन क्लास ले रहा था।
8 फरवरी: कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के लैंडमार्क सिटी इलाके में एक छात्रा ने मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के 10वें माले से कूदकर सुसाइड कर लिया। छात्रा कृष्णा (17) बाड़मेर की रहने वाली थी।
29 जनवरी: विज्ञान नगर इलाके में कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड की कोशिश की। स्टूडेंट हॉस्टल की चौथी मंजिल की बालकनी से नीचे कूद गया था। गंभीर हालत में उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। स्टूडेंट के बालकनी से गिरते हुए का ष्टष्टञ्जङ्क फुटेज भी सामने आया था।
19 जनवरी: जवाहर नगर थाना क्षेत्र में एक स्टूडेंट ने सुसाइड की कोशिश की है। स्टूडेंट ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। समय रहते स्थानीय लोगों ने उसे बचाया और हॉस्पिटल पहुंचाया। स्टूडेंट बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले का रहने वाला है। 15 जनवरी: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले रणजीत (22) फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। स्टूडेंट के पास सुसाइड नोट मिला। लिखा- मैं विष्णु का अंश हूं, मैं भगवान से मिलने जा रहा हूं। मामला कुन्हाड़ी इलाके का था। 14 जनवरी: यूपी निवासी अली राजा ने सुसाइड किया। कोटा में रखकर छ्वश्वश्व की तैयारी कर रहा था। वह पिछले 1 महीने से कोचिंग नहीं जा रहा था।


Share News

editor May 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर
अमित शाह के दौरे से बीकानेर में जाम और परेशानी बढ़ी
बीकानेर
सांचू बॉर्डर पहुंचे अमित शाह, जवानों का बढ़ाया हौसला
बीकानेर
फर्जी ज्योतिष अकाउंट से ठगी करने वाला आरोपी जयपुर से गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर बॉर्डर से अमित शाह करेंगे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत
बीकानेर
बीकानेर से दिल्ली फ्लाइट जून से नए समय पर शुरू
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?