Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: संभागीय आयुक्त की सख्त चेतावनी, अतिक्रमण को स्वयं हटा लें अन्यथा हम हटा देंगे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Khajuwala > संभागीय आयुक्त की सख्त चेतावनी, अतिक्रमण को स्वयं हटा लें अन्यथा हम हटा देंगे
Khajuwalaराजस्थान

संभागीय आयुक्त की सख्त चेतावनी, अतिक्रमण को स्वयं हटा लें अन्यथा हम हटा देंगे

editor
editor Published May 25, 2023
Last updated: 2023/05/25 at 6:22 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

खाजूवाला. नगरपालिका क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही। यहां पुलिस थाना चौराहा से रावला रोड़, रावला तिराहे तक सडक़ के दोनों तरफ अतिक्रमण को हटा दिया गया। वहीं दंतौर रोड पर निशानदेही कर अतिक्रमण हटाया गया।
े ही प्रशासन की टीम पीले पंजे के साथ निकली और दुकानों के आगे की चौकियां, अवैद्य रुप से रखे खोखे तथा सडक़ के बीच से 75 फीट के दायरे में आ रहे अतिक्रमण को हटा दिया। रावला तिराहे से दंतौर रोड पंचायत समिति तक तय सीमा के अनुसार कार्रवाई को अन्जाम दिया गया। वहीं सदर बाजार, वीआईपी रोड आदि जगह पर भी पीला पंजा चला और यहां चौकियां तोड़ी गई है।
दंतौर रोड पर सुबह एक फैक्ट्री पर कार्रवाई प्रशासन नहीं कर सका। यहां गैस छोडऩे की शिकायत मिली, लेकिन शाम को संभागीय आयुक्त नीरज के पवन की उपस्थिति में फैक्ट्री पर कार्रवाई कर चौकियां तोड़ी गई।संभागीय आयुक्त ने बुधवार को खाजूवाला नगरपालिका क्षेत्र का पैदल चल कर निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। निरीक्षण करने के बाद उपखण्ड कार्यालय में जन सुनवाई कर अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की तथा आश्वासन दिया कि उचित कार्रवाई होगी और जो निर्णय प्रशासन ने लिया है। उसी के अनुसार कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राजीव सर्कल से स्टेडियम रोड़ तक 100 फीट, सदर बाजार 40 फीट तथा सोसायटी रोड 30 फीट चिन्हित की गई है, जो अतिक्रमण के दायरे में आ रहा है। वह स्वयं उसे निशानदेही के अनुसार दो दिन में सही कर ले अन्यथा कार्रवाई होगी।
जन सुनवाई के दौरान भाजपा नेता डॉ विश्वनाथ मेघवाल, धर्मपाल बिरड़ा, कुंदन सिंह, आढ़त व्यापारी रामप्रताप भादू व मनीराम गोदारा, खोखा-छप्पर-रेहड़ी यूनियन अध्यक्ष जगदीश अरोड़ा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष सलीम, इन्द्राज सांई आदि के नेतृत्व में अलग अलग शिष्ट मण्डल ने मिलकर अतिक्रमण लेकर चर्चा की तथा सही नाप तौल कर अतिक्रमण हटाने आग्रह किया। इस दौरान डॉ मेघवाल ने कहा कि पुलिस थाना, एसडीएम ऑफिस, तहसील कार्यालय आदि भी अतिक्रमण की जद में आते हैं, तो उन्होंने कहा कि अगर कोई सरकारी भवन भी अतिक्रमण की श्रेणी में आता है, तो उसे भी हटाया जायेगा।
संभागीय आयुक्त ने जन सुनवाई के बाद कहा कि खोखा पट्टी वाले तथा अन्य व्यापारी मलबा हटाने का काम करें। जिससे मण्डी को सुन्दर रुप दिया जा सके। उन्होंने कहा कि सोसायटी रोड तथा पुलिस थाना चौराहा से स्टेडियम रोड तक बजट के अनुसार सीसी तथा डामर रोड़ बनाने का कार्य कर नगरपालिका क्षेत्र का सौन्दर्यकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खोखा-छप्पर-रेहड़ी यूनियन वालों को वैकल्पिक व्यवस्था के लिए रोजगार के लिए स्थान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व देशनोक, श्रीडूंगरगढ़, श्रीकोलायत, बज्जू आदि जगह पर भी अतिक्रमण हटाया गया है। संभागीय आयुक्त ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र का सौन्दर्यकरण करना है, तो कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने को लेकर कोई भाई-भतीजावाद नहीं चलेगा, जो पैमाना दिया गया है। उसके अनुसार स्वयं ही अतिक्रमण को हटा कर अच्छे नागरिक का परिचय दें।


Share News

editor May 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फर्जी ज्योतिष अकाउंट से ठगी करने वाला आरोपी जयपुर से गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर बॉर्डर से अमित शाह करेंगे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत
बीकानेर
बीकानेर से दिल्ली फ्लाइट जून से नए समय पर शुरू
बीकानेर
संविदा शिक्षकों को अब उच्च अध्ययन के लिए मिलेगी एनओसी
बीकानेर
सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले से महंगे
बीकानेर
सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?