Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: लिवइन पार्टनर की हत्या, पत्थर काटने वाली मशीन से किए लाश के टुकड़े, रोंगटे खड़े कर देगी ये कहानी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > लिवइन पार्टनर की हत्या, पत्थर काटने वाली मशीन से किए लाश के टुकड़े, रोंगटे खड़े कर देगी ये कहानी
राजस्थान

लिवइन पार्टनर की हत्या, पत्थर काटने वाली मशीन से किए लाश के टुकड़े, रोंगटे खड़े कर देगी ये कहानी

editor
editor Published May 25, 2023
Last updated: 2023/05/25 at 12:25 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

दिल्ली की श्रद्धा वाकर मर्डर केस आपको याद ही होगी। वही जिसमें आफताब नामक शख्स ने दरिदंगी की हदें पार करते हुए लिव इन पार्टनर श्रद्धा की बेरहमी से हत्या की थी। पुलिस अभी भी इस मामले की जांच में जुटी है। इस बीच श्रद्धा जैसी ही एक दिल दहला देने वाली कहानी हैदराबाद से सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या क र दी और उसके शरीर को पत्थर काटने वाली मशीन से टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रखा, उसके बाद अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ ने उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। साथ ही उसने पूरे घटनाक्रम के बारे में भी पुलिस को बताया। जिसे सुनकर जांच अधिकारियों के भी होश उड़ गए।
पति को छोड़ 15 साल से लिव इन में रह रही थी महिला
मामले का खुलासा करते हुए दक्षिण-पूर्व जोन के डीसीपी रूपेश चेन्नुरी ने कहा कि पुलिस ने शेयर बाजार में ऑनलाइन ट्रेडिंग करने वाले अविवाहित बी. चंद्र मोहन को लिव इन पार्टनर यारम अनुराधा रेड्डी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। 55 वर्षीय आरोपी बी. चंद्र मोहन के 48 साल की यारम अनुराधा रेड्डी के साथ पिछले 15 साल से अवैध संबंध थे।
ब्याज पर पैसा देती थी महिला, लिव इन पार्टनर ने भी लिए थे 7 लाख रुपए
यारम अनुराधा रेड्डी काफी समय पहले अपने पति से अलग होकर दिलसुखनगर स्थित चैतन्यपुरी कॉलोनी में रह रही थी। चैतन्यपुरी में आरोपी बी. चंद्र मोहन का घर है। यहीं अनुराधा उसके साथ रह रही थी। पुलिस ने बताया कि महिला 2018 से ब्याज पर जरूरतमंदों को पैसा उधार देती थी। उनके बीच मतभेद तब पैदा हुए, जब मोहन ने उससे ऑनलाइन व्यापार करने के लिए लगभग 7 लाख रुपये लिए थे।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस की पीसी
पैसा चुकाने में विफल होने पर रची हत्या की साजिश
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 7 लाख रुपए देने के लिए अनुराधा बार-बार उसपर दवाब बना रही थी। उसके बार-बार अनुरोध के बावजूद वह चुकाने में विफल रहा। जब महिला ने उस पर पैसों के लिए दवाब बनाया तो वह उससे रंजिश रखने लगा और उसे जान से मारने की योजना बनाई। 12 मई को आरोपी ने अनुराधा के साथ झगड़ा किया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसने सीने और पेट पर चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पत्थर काटने वाली मशीन से किए लाश के टुकड़े
अनुराधा की हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को टुकड़ों में काटकर ठिकाने लगाने के लिए पत्थर काटने की दो छोटी मशीनें खरीदीं। उसने धड़ से सिर काटकर काले पॉलीथिन के कवर में रख दिया। फिर उसने टांगों और हाथों को धड़ से अलग किया, टांगों और हाथों को रेफ्रिजरेटर में रख दिया और डिस्पोजल के लिए धड़ को एक सूटकेस में रख दिया।
लाश के दुर्गंध को छिपाने के लिए इत्र का किया इस्तेमाल
इसके बाद आरोपी ने पीडि़ता के पैर और हाथ अपने घर के एक रेफ्रिजरेटर (फ्रीज) में रख दिए थे। घर में लाश से उठने वाले दुर्गंध से बचने के लिए उस पर इत्र का छिडक़ाव किया था। पुलिस को मामले की भनक तक लगी जब 17 मई को शहर में मुसी नदी के पास एक कटा हु आ सिर मिला था। बाद में इस मामले की जांच में पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया।
नर्स का काम करती थी महिला, पैसे के विवाद में लिव इन पार्टनर ने ली जान
दक्षिण-पूर्व जोन के डीसीपी रूपेश चेन्नुरी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पूछताछ में अपना अपराध कबूल किया है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने यह भी बताया कि महिला के पति का निधन हो गया था, जिसके बाद उसने एक अस्पताल में नर्स के रूप में काम भी किया। इसी दौरान वह आरोपी चंद्र मोहन के करीब आई। फिर दोनों दिलसुखनगर स्थित चैतन्यपुरी क ॉलोनी में साथ रहने लगे। जहां पैसे के विवाद में आरोपी ने महिला के साथ दरिंदगी की हदें पार की।


Share News

editor May 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फर्जी ज्योतिष अकाउंट से ठगी करने वाला आरोपी जयपुर से गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर बॉर्डर से अमित शाह करेंगे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत
बीकानेर
बीकानेर से दिल्ली फ्लाइट जून से नए समय पर शुरू
बीकानेर
संविदा शिक्षकों को अब उच्च अध्ययन के लिए मिलेगी एनओसी
बीकानेर
सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले से महंगे
बीकानेर
सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?