अजमेर। अजमेर डिस्कॉम की विजिलेंस टीम की ओर से बिजली चोरों को पकडऩे के लिए दो दिन विशेष अभियान चलाया गया। इसमें नागौर, डुंगरपुर एवं प्रतापगढ सर्कल में 274 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी और एक करोड़ से ज्यादा का जुर्माना निर्धारित किया। मकराना में बिजली मीटर से छेड़छाड़ कर चोरी करने के 17 मामले पकड़े। निगम अब नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
कार्रवाई करती डिस्कॉम की विजिलेंस टीम।
कार्रवाई करती डिस्कॉम की विजिलेंस टीम।
डिस्कॉम विजिलेंस के अधीक्षण अभियन्ता जी.एस. मीना ने बताया कि अजमेर, उदयपुर, राजसमन्द, सीकर व चित्तौडगढ सर्कल के 21 सतर्कता अधिकारियों की टीम ने नागौर, डुंगरपुर एवं प्रतापगढ सर्कल में विशेष सतर्कता अभियान चलाया। विजिलेंस टीम की ओर से कुल 274 बिजली चोरी पकडी गई, जिसका 1.06 करोड़ का राजस्व निर्धारण किया गया। नागौर वृत मे 161 चोरी पकडी गई, जिसका राजस्व निर्धारण 71.96 लाख, डुंगरपुर मे 51 चोरी पकडी गई जिसका राजस्व निर्धारण 21.43 लाख तथा प्रतापगढ में 62 बिजली चोरी पकडी गई, जिसका राजस्व निर्धारण 13.43 लाख किया गया।
बिजली चोरी उपभोक्ताओ को राजस्व निर्धारण जमा करवाने के नोटिस जारी किए गए है। इन जिलों में बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थी। नागौर वृत के मकराना उपखण्ड में बिजली मीटर से छेडछाड़ के 17 मामले पकड़े गए, जिसका राजस्व निर्धारण 6.25 लाख किया गया। बिजली मीटर से छेड़छाड करने वालो के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
एमडी ने की अपील-नहीं करें बिजली चोरी
प्रबन्ध निदेशक एन.एस. निर्वाण ने बताया कि आने वाले समय में इस अभियान को और अधिक गति दी जाएगी, जिससे बिजली छीजत में कमी की जाकर सरकार के लक्ष्यों को हासिल किया जा सके। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे बिजली चोरी अधिनियम,2003 की धारा 135 व 138 के तहत अपराध है। इसलिए उपभोक्ता बिजली चोरी करने से बचे।
जयपुर-जोधपुर से आगे अजमेर डिस्कॉम:रेटिंग व रैंकिंग भी सुधरी, बिजली छीजत में कमी व राजस्व बढ़ोतरी से हुआ सम्भव
अजमेर डिस्कॉम का नाम अब देश के अग्रणी डिस्कॉम्स में शामिल हो गया है। भारत सरकार के ऊर्जा विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2022 के लिए जारी 11वीं पावर यूटिलिटिज इंटिग्रेटेड रेटिंग व रैंकिंग में अजमेर डिस्कॉम ने 8 स्थानों की छलांग लगा 19वें स्थान प्राप्त किया है। जयपुर डिस्कॉम को 29 तथा जोधपुर डिस्कॉम को 39वां स्थान मिला है। अजमेर डिस्कॉम ने अपने वार्षिक स्कोर को 21.5 से बढ़ाते हुए 62.1 किया है। इस वजह से अजमेर डिस्कॉम को ग्रेडिंग का भी फायदा हुआ है। अजमेर डिस्कॉम की पहले ग्रेडिंग “सी” थी , जो अब सुधरकर “बी” हो गई है।
विभाग ने पकड़ी बिजली चोरी करोड़ों रुपये लगाया जुर्माना
