Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पेपर लीक को लेकर सरकार गंभीर ऑनलाइन परीक्षा करवाने पर विचार: डॉ. कल्ला
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > पेपर लीक को लेकर सरकार गंभीर ऑनलाइन परीक्षा करवाने पर विचार: डॉ. कल्ला
राजस्थानशिक्षा

पेपर लीक को लेकर सरकार गंभीर ऑनलाइन परीक्षा करवाने पर विचार: डॉ. कल्ला

editor
editor Published December 28, 2022
Last updated: 2022/12/28 at 9:57 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने कहा कि शिक्षकों की भर्ती का जिम्मा स्वायत्त संस्था राजस्थान लोक सेवा आयोग के पास है। चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के बावजूद पेपर लीक जैसी घटना हो गई। जिसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वयं गंभीरता से लेकर तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। साथ ही 29 दिसम्बर को दुबारा परीक्षा आयोजित करवाने की घोषणा की। ताकि अभ्यर्थी को कोई नुकसान नहीं हो। भारत जोड़ो यात्रा की जिम्मेदारी पूरी कर बीकानेर लौटे शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने राजस्थान पत्रिका से बातचीत में कहा कि ऊर्जा विभाग का प्रभार संभालते समय बिजली कम्पनियों में तकनीकी पदों पर भर्ती ऑनलाइन करवाई थी। प्रदेश में अन्य भर्ती परीक्षाओं में हजारों-लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं। इनके लिए ऑनलाइन परीक्षा के लिए बड़े पैमाने पर साधन-संसाधन चाहिए। धीरे-धीरे इनकी व्यवस्था प्रदेश में हो रही है। भविष्य में ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली को अपनाया जाएगा। जिससे पेपर लीक जैसी घटनाओं की आशंका समाप्त होगी।
दिल्ली से बेहतर राजस्थान
डॉ. कल्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार का पूरा फोकस शिक्षा में गुणात्मक सुधार पर है। क्वालिटी एजुकेशन के मामले में राजस्थान देश में टॉप तीन राज्यों में है। जबकि दिल्ली काफी पीछे है, लेकिन दिल्ली सरकार प्रचार-प्रसार कर माहौल बना रही है। राजस्थान के स्कूल और शिक्षा व्यवस्था दिल्ली से बेहतर है। सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं के सवाल पर डॉ. कल्ला ने कहा कि बिजली कनेक्शन, शुद्ध पेयजलय, शौचालय व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। करीब 95 प्रतिशत सरकारी स्कूलों में बिजली कनेक्शन समेत मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था हो चुकी है।
बालवाटिकाओं में प्रवेश शुरू
950 सरकारी स्कूलों की बालवाटिकाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें निजी स्कूलों की तर्ज पर एलकेजी, यूकेजी और प्ले ग्रुप जैसी प्री-प्राइमरी एजुकेशन शुरू की है। क्वालिटी एजुकेशन के तहत कोरोना में पढ़ाई से वंचित रहे बच्चों का पहली बार आर्टिफिशल इंटेलीजेंस के माध्यम से परीक्षण कराया गया। अमरीका जैसे देश में भी कक्षा 8 तक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से वेल्यूवेशन नहीं होता है। सरकारी स्कूलों में अब विद्यार्थी को दैनिक डायरी, टीचर-पैरेंट्स मीटिंग, होमवर्क देने जैसे नवाचारों से गुणात्मक सुधार किए गए हैं।


Share News

editor December 28, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

शिवबाड़ी कार आगजनी मामले में चार आरोपी राउंडअप, सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा
बीकानेर
बीकानेर रोजगार मेले में 307 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
बीकानेर
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीकानेर की मेडिकल दुकानें बंद
बीकानेर
पब्लिक पार्क गेट के खतरनाक गड्ढे भरे, बीडीए ने शुरू किया सुधार कार्य
बीकानेर
बीकानेर में कल तीन घंटे बिजली बंद रहेगी, रखरखाव कार्य जारी
बीकानेर
अंबेडकर कॉलोनी में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, मामला दर्ज
बीकानेर
शादी के 13 दिन बाद दुल्हन जेवरात लेकर फरार
बीकानेर
उधार के पैसे मांगने पर भाई-भतीजों ने की मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?