Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में कॉलोनियों के सर्वे और पट्टा वितरण की उठी मांग
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर में कॉलोनियों के सर्वे और पट्टा वितरण की उठी मांग
बीकानेर

बीकानेर में कॉलोनियों के सर्वे और पट्टा वितरण की उठी मांग

editor
editor Published July 9, 2026
Last updated: 2026/07/09 at 11:51 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र सिंह ने जयपुर स्थित शासन सचिवालय में नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक गुप्ता से मुलाकात कर बीकानेर विकास प्राधिकरण क्षेत्र की नई और सर्वे से वंचित कॉलोनियों का सुओ-मोटो सर्वे कर पट्टे जारी करने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने ज्ञापन भी सौंपा।

डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2013 में बीकानेर शहर की कृषि एवं राजकीय भूमि पर बसी कॉलोनियों का सर्वे कराया गया था, लेकिन पिछले 13 वर्षों में विकसित हुई नई कॉलोनियों का कोई व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार नहीं किया गया। इसके अलावा कई पुरानी कॉलोनियां भी अब तक सर्वेक्षण से बाहर हैं।

उन्होंने कहा कि नगर विकास न्यास को बीकानेर विकास प्राधिकरण का स्वरूप देने के बाद उसका क्षेत्राधिकार तो बढ़ा है, लेकिन पट्टा वितरण के लिए स्वतः संज्ञान लेकर सर्वे नहीं होने से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में मांग की गई कि जिन कॉलोनियों में कृषि या राजकीय भूमि पर 50 प्रतिशत से अधिक आबादी बस चुकी है और अधिकांश मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है, वहां पुनः सर्वे कर सरलीकृत प्रक्रिया के तहत पट्टे जारी किए जाएं। इससे तिलक नगर, अंबेडकर कॉलोनी, पटेल नगर, शिवबाड़ी, बंगला नगर, सर्वोदय बस्ती, चौधरी कॉलोनी, रिडमलसर पुरोहितान, सागर, उदासर, गंगाशहर, भीनासर, उदयरामसर, किसमीदेसर, सुजानदेसर, नाल, करमीसर सहित कई क्षेत्रों के निवासियों को लाभ मिल सकेगा।

- Advertisement -

मुलाकात के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक गुप्ता ने जिला कलेक्टर बीकानेर से फोन पर बात कर शेष कॉलोनियों का सर्वे कराकर पात्र लोगों को पट्टे जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।


Share News

editor July 9, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रोहित गोदारा गैंग ने व्यवसायी से मांगी 5 करोड़ की फिरौती
बीकानेर
दुबई से जुड़े साइबर गिरोह ने बीकानेर निवासी से 16 लाख ठगे
बीकानेर
वाहन आरसी रिन्युअल पर एमनेस्टी स्कीम, पेनल्टी में बड़ी राहत
बीकानेर
बीकानेर में कॉलोनियों के सर्वे और पट्टा वितरण की उठी मांग
बीकानेर
रानीबाजार ओवरब्रिज पर सेवानिवृत्त बैंककर्मी से लूट, चार बदमाश फरार
बीकानेर
फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बीकानेर के दो शिक्षण संस्थान सीज
बीकानेर
भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित
राजस्थान
25 हजार ट्रामाडोल गोलियों के मामले में दो दोषियों को 12-12 साल की सजा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

रोहित गोदारा गैंग ने व्यवसायी से मांगी 5 करोड़ की फिरौती

Published July 9, 2026
बीकानेर

दुबई से जुड़े साइबर गिरोह ने बीकानेर निवासी से 16 लाख ठगे

Published July 9, 2026
बीकानेर

वाहन आरसी रिन्युअल पर एमनेस्टी स्कीम, पेनल्टी में बड़ी राहत

Published July 9, 2026
बीकानेर

रानीबाजार ओवरब्रिज पर सेवानिवृत्त बैंककर्मी से लूट, चार बदमाश फरार

Published July 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?