Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान – शिक्षा विभाग ने जारी की ट्रांसफर्स की लिस्ट, प्रदेशभर के साढ़े पांच सौ प्रिंसिपल के हुए ट्रांसफर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > राजस्थान – शिक्षा विभाग ने जारी की ट्रांसफर्स की लिस्ट, प्रदेशभर के साढ़े पांच सौ प्रिंसिपल के हुए ट्रांसफर
राजस्थानशिक्षा

राजस्थान – शिक्षा विभाग ने जारी की ट्रांसफर्स की लिस्ट, प्रदेशभर के साढ़े पांच सौ प्रिंसिपल के हुए ट्रांसफर

editor
editor Published December 26, 2022
Last updated: 2022/12/26 at 12:18 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। शिक्षा विभाग ने एक बार फिर ट्रांसफर्स की लंबी चौड़ी लिस्ट जारी कर दी है। हाफ इयरली एग्जाम खत्म होने के साथ ही प्रदेश के साढ़े पांच सौ स्कूल्स में प्रिंसिपल बदल गए हैं। इनमें अधिकांश वो प्रिंसिपल है, जिनका दो महीने पहले ही ट्रांसफर किया गया था, जिसमें अब संशोधन किया गया है। ट्रांसफर लिस्ट में कांग्रेस विधायकों की सिफारिशों को खास महत्व दिया गया है। ये ही कारण है कि हर जिले से ट्रांसफर किए गए और वो भी इच्छित स्थान पर।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने रविवार देर रात जारी लिस्ट में 540 प्रिंसिपल और इसके समकक्ष पदों पर काम कर रहे टीचर्स का ट्रांसफर कर दिया है। बड़ी संख्या में प्रिंसिपल्स को एक से दूसरे जिले में स्थानान्तरित किया गया है। ये टीचर्स अपने गृह जिले के बजाय दूसरे जिलों में काम कर रहे थे।ऐसे में अधिकांश को अब अपने गृह जिले में काम करने का अवसर मिल गया है। ट्रांसफर लिस्ट से स्पष्ट है कि टीचर्स के आवेदन पर ज्यादा ट्रांसफर किए गए हैं, क्योंकि इन्हें टीए-डीए नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी जिलों में ट्रांसफर

इस लिस्ट में प्रदेश के सभी जिलों से ट्रांसफर किए गए हैं। आमतौर पर ग्रेड थर्ड के ट्रांसफर के लिए प्रतिबंधित जिलों से भी प्रिंसिपल हटाए गए हैं। बीकानेर से भी बड़ी संख्या में प्रिसिपल को अन्य जिलों में भेजा गया है। चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर सहित अनेक जिलों से प्रिंसिपल को अन्य जिलों में भेजा गया है। नागौर से जयपुर, चित्तौड़गढ़ से जयपुर, बीकानेर से चित्तौड़गढ़ जैसे ट्रांसफर भी इस लिस्ट में किए गए हैं।

- Advertisement -

परमोशन पर गए थे बाहर

बड़ी संख्या प्रिंसिपल पद पर प्रमोशन होने पर टीचर्स को अन्य जिलों में व शहरों से दूर लगाया गया था लेकिन अब इन टीचर्स को भी वापस शहरी क्षेत्र में या फिर गृह जिले में लगा दिया गया है। ये प्रिंसिपल महज दो महीने पहले ही शहर से दूर गांवों में पदस्थापित किए गए थे लेकिन वार्षिक परीक्षा से पहले ही इन्हें वापस गांव से हटाकर शहर में पदस्थापित कर दिया गया है।

 


Share News

editor December 26, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रोहित गोदारा गैंग ने व्यवसायी से मांगी 5 करोड़ की फिरौती
बीकानेर
दुबई से जुड़े साइबर गिरोह ने बीकानेर निवासी से 16 लाख ठगे
बीकानेर
वाहन आरसी रिन्युअल पर एमनेस्टी स्कीम, पेनल्टी में बड़ी राहत
बीकानेर
बीकानेर में कॉलोनियों के सर्वे और पट्टा वितरण की उठी मांग
बीकानेर
रानीबाजार ओवरब्रिज पर सेवानिवृत्त बैंककर्मी से लूट, चार बदमाश फरार
बीकानेर
फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बीकानेर के दो शिक्षण संस्थान सीज
बीकानेर
भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित
राजस्थान
25 हजार ट्रामाडोल गोलियों के मामले में दो दोषियों को 12-12 साल की सजा
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
शिक्षा

UPI AutoPay बंद करने का आसान तरीका, बचाएं हर महीने का खर्च | National News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?