Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजू ठेहट हत्याकांड के बीच हिस्ट्रीशीटर ने सर्राफा व्यापारी के परिवार को दी गोली से उड़ाने की धमकी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > राजू ठेहट हत्याकांड के बीच हिस्ट्रीशीटर ने सर्राफा व्यापारी के परिवार को दी गोली से उड़ाने की धमकी
राजस्थानसीकर

राजू ठेहट हत्याकांड के बीच हिस्ट्रीशीटर ने सर्राफा व्यापारी के परिवार को दी गोली से उड़ाने की धमकी

editor
editor Published December 8, 2022
Last updated: 2022/12/08 at 8:41 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

सीकर। राजू ठेहट हत्याकांड को एक सप्ताह भी नहीं बीता कि शहर की पुलिस फिर लापरवाही के आरोपों व सवालों से घिर गई है। आरोप है कि शहर के एक सर्राफा व्यापारी के परिवार को हिस्ट्रीशीटर द्वारा गोली मारने की धमकी देने पर भी पुलिस ने 13 दिन तक उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया। आखिर में पीडि़त ने एसपी से शिकायत की, तो कहीं जाकर थाने में कार्यवाही शुरू हुई। मामला उद्योग नगर थाने से जुड़ा है। बलराम नगर निवासी रजनीश सोनी ने रिपोर्ट दी है कि उसकी सुभाष चौक स्थित महालक्ष्मी मार्केट में दुकान सोने- चांदी के गहनों की दुकान है। सुभाष चौक निवासी महेन्द्र कुमार सोनी से उसका व्यापारिक लेन- देन चलता है। उसकी दुकान पुराना दुजोद दरवाजे के पास है। पिछले महीने ही बकाया चुकाने के लिए महेन्द्र सोनी ने समाज के मौजिज लोगों के सामने इकरारनामे पर हस्ताक्षर किए थे। पर इसके बाद महेन्द्र का मन बदल गया। उसने 23 नवंबर की रात को एक धमकी भरा फोन करवाया। जिसमें फोन करने वाले ने खुद को सिहोट छोटी निवासी दातार सिंह उर्फ डेनी बताया। उसके साथ दो और लोग भी बोल रहे थे। तीनों ने उसे महेन्द्र सोनी का हिसाब- किताब भूल जाने को कहा। ऐसा नहीं करने पर परिवार को गोली या गाड़ी से टक्कर मारकर जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट में बताया कि धमकी का ऑडियो व अन्य साक्ष्य के साथ उसने उद्योग नगर थाने में शिकायत दी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने एसपी को परिवाद को दिया। एसपी के निर्देश पर फिर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच मदन लाल को सौंपी गई।


Share News

editor December 8, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

टूटी पुलिया बनी परेशानी, हादसे का बढ़ा खतरा
बीकानेर
गंगाशहर में 21 अप्रैल से शुरू होगी सांस्कृतिक फोटो प्रदर्शनी
बीकानेर
स्थापना दिवस पर लक्ष्मीनाथ मंदिर में भव्य सांस्कृतिक संध्या
बीकानेर
शादी में शामिल होने पहुंचे व्यक्ति के गहने चोरी, मामला दर्ज
बीकानेर
कोटगेट में दुकान का ताला तोड़कर लाखों का माल चोरी, आरोपी पर केस दर्ज
बीकानेर
वृंदावन कॉलोनी बीकानेर में तेज रफ्तार कार से महिला की मौत, केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर: पुलिस टीम पर हमला, एएसआई से मारपीट का मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में चाइनीज मांझे पर बड़ी कार्रवाई, 29 गेडी बरामद
बीकानेर

You Might Also Like

बिजलीबीकानेरराजस्थान

बीकानेर विद्युत पिलर बॉक्स मरम्मत का चल रहा है अभियान

Published April 18, 2026
बीकानेरराजस्थान

डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर सेवा बस्ती में सेवा कार्य सम्पन्न

Published April 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान शिक्षा विभाग में 9582 पदों पर भर्ती को मंजूरी

Published April 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक की चार किताबें हटाईं

Published April 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?