बीकानेर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के विधि विभाग में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगोष्ठी के साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े सेवा कार्य भी किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लेखक और लोक नीति विशेषज्ञ गजेंद्र सिंह ने महाराणा प्रताप के जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन साहस, संघर्ष, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों और मातृभूमि के सम्मान से कभी समझौता नहीं किया।
गजेंद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन युवाओं को राष्ट्रसेवा, आत्मसम्मान और नैतिक मूल्यों के प्रति प्रेरित करता है। उन्होंने उनके व्यक्तित्व को आदर्श नेतृत्व और समरसता का प्रतीक बताया।
महानगर सहमंत्री योगेन्द्र सिंह सोलंकी ने एबीवीपी की कार्यशैली पर चर्चा करते हुए कहा कि परिषद हमेशा सामाजिक और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही है।
- Advertisement -
संगोष्ठी के बाद भीषण गर्मी को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। खेलो भारत के नगेंद्र प्रताप सिंह के समन्वय में हुए इस सेवा कार्य के दौरान कार्यकर्ताओं ने जल संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में प्रांत सहमंत्री पूनम मेड़तिया, सहमंत्री जितेंद्र बीका, गौरव रामावत, बैरिसाल सिंह, हिमांशु चौधरी, लोकेश कच्छावा, विक्रम सिंह, डूंगर सिंह, अनुज बिश्नोई, पृथ्वीराज नायक, खुशवंत सिंह, सौम्या, अपूर्वा और प्रवेंद्र सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
