Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 50 दिवसीय अभियान शुरू
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 50 दिवसीय अभियान शुरू
बीकानेर

बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 50 दिवसीय अभियान शुरू

editor
editor Published May 9, 2026
Last updated: 2026/05/09 at 7:11 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर जिले में आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर 50 दिवसीय योग दिवस काउंटडाउन अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत 2 मई से 20 जून तक जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के विभागीय नोडल अधिकारी डॉ. पवन कुमार पारीक ने बताया कि अभियान का उद्देश्य आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। इसके तहत जिले के पार्कों, सार्वजनिक स्थलों, ग्राम पंचायतों और आयुष संस्थानों में नियमित योग, प्राणायाम और ध्यान सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

शनिवार को व्यास कॉलोनी स्थित स्वामी दयानंद पार्क, मुक्ता प्रसाद कॉलोनी के दादा पोता पार्क तथा राजकीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, गोगागेट में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग और प्राणायाम का अभ्यास किया।

स्वामी दयानंद पार्क में आयोजित योग सत्र का संचालन योग एवं प्राकृतिक चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष शेषमा ने किया। इस दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, ध्यान और सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया। साथ ही योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी भी दी गई।

- Advertisement -

डॉ. पारीक ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “Yoga for One Earth, One Health” रखी गई है। इसका उद्देश्य मानव और प्रकृति के बीच संतुलन स्थापित कर स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।

सहायक निदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ. रिडमल सिंह राठौड़ ने बताया कि जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 8 बजे तक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें कोई भी व्यक्ति नि:शुल्क भाग ले सकता है।

उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर है, जो शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2014 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया था।


Share News

editor May 9, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कई मामलों का हुआ निस्तारण
बीकानेर
गंगाशहर में 40 ग्राम सोना हड़पने का मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 50 दिवसीय अभियान शुरू
बीकानेर
एमजीएसयू में महाराणा प्रताप जयंती पर एबीवीपी ने लगाए परिंडे
बीकानेर
बीकानेर की 5 वर्षीय महान्या ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में बनाई जगह
बीकानेर
पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
बीकानेर
बीकानेर में पुलिसकर्मी के घर दूसरी बार चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
बीकानेर
मंगल गोचर से बनेगा रुचक योग, दो राशियों की चमकेगी किस्मत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कई मामलों का हुआ निस्तारण

Published May 9, 2026
बीकानेर

गंगाशहर में 40 ग्राम सोना हड़पने का मामला दर्ज

Published May 9, 2026
बीकानेर

एमजीएसयू में महाराणा प्रताप जयंती पर एबीवीपी ने लगाए परिंडे

Published May 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर की 5 वर्षीय महान्या ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में बनाई जगह

Published May 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?