बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में 40 ग्राम सोना हड़पने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरिरामजी मंदिर के पीछे, पुरानी लाइन गंगाशहर निवासी संजय सोनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसकी पहचान सरदारशहर तहसील के बंधडाऊ निवासी राजकुमार सोनी से थी।
रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2026 के दौरान परिवादी ने आरोपी को 40 ग्राम सोने के मिणिये दिए थे। आरोप है कि इसके बाद न तो सोना वापस किया गया और न ही उसकी कीमत अदा की गई। बार-बार मांग करने पर भी आरोपी ने भुगतान से इनकार कर दिया।
परिवादी का आरोप है कि आरोपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि उसने सोना हड़प लिया है और जो करना है कर लो। इसके बाद मामले को न्यायालय एसीजेएम नंबर-4 बीकानेर के माध्यम से आगे बढ़ाया गया।
- Advertisement -
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच पुलिस अधिकारी रामचंद्र को सौंपी गई है।
