Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: इस महिने से बिजली होगी मंहगी, लगेगा सरचार्ज
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > इस महिने से बिजली होगी मंहगी, लगेगा सरचार्ज
Jaipurजयपुरराजस्थान

इस महिने से बिजली होगी मंहगी, लगेगा सरचार्ज

editor
editor Published October 28, 2022
Last updated: 2022/10/28 at 3:30 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान डिस्कॉम ने प्रदेश में दीपावली का त्योहार निकलते ही फ्यूल सरचार्ज का झटका बिजली उपभोक्ताओं को दे दिया है। साल 2021-22 के थर्ड क्वार्टर यानी अक्टूबर-नवम्बर और दिसम्बर 2021 के लिए उपभोक्ताओं पर 21 पैसे प्रति यूनिट की रेट से बिजली बिलों में राशि वसूल की जाएगी। सिर्फ कृषि उपभोक्ताओं पर यह फ्यल सरचार्ज नहीं लगेगा। इससे पहले साल 2021-22 के दूसरे क्वार्टर का फ्यूल सरचार्ज 24 पैसे प्रति यूनिट की रेट पर बिजली उपभोक्ताओं से वसूला गया था। प्रदेश में 1 करोड़ 47 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से 15.70 लाख कृषि उपभोक्ताओं पर फ्यूल सरचार्ज नहीं लगेगा। बाकि 1 करोड़ 31 लाख 30 हजार उपभोक्ताओं पर यह फ्यूल सरचार्ज लगेगा।
अक्टूबर से दिसंबर 2021 का फ्यूल सरचार्ज, जुलाई से सितम्बर 2021 की बिजली खपत पर वसूली
बिजली विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेट्री और डिस्कॉम्स चेयरमैन भास्कर ए.सावंत ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही-अक्टूबर, 2021 से दिसम्बर, 2021 के लिए क्रश्वक्रष्ट की तय कैल्कुलेशन के आधार पर बिजली उपभोक्ताओं से वसूली जाने वाली फ्यूल सरचार्ज की राशि 21 पैसे प्रति यूनिट तय की गई है। यह राशि पिछली तिमाही यानी जुलाई, 2021 से सितम्बर 2021 के बिजली उपभोग पर वसूली जाएगी।
उन्होंने बताया एग्रीकल्चर कनेक्शन के अलावा बाकी उपभोक्ताओं पर इसका भार आएगा। फ्यूल सरचार्ज राशि को दो समान किस्तों में नवम्बर और दिसम्बर 2022 के बिजली बिलों के जरिए वसूल किया जाएगा। जबकि कृषि श्रेणी में लगने वाले फ्यूल सरचार्ज के पैसे को राजस्थान सरकार भरेगी।
सालभर का फ्यूल सरचार्ज और पेंडिंग
अभी साल 2021 के अक्टूबर से दिसंबर तक का फ्यूल सरचार्ज वसूलने का फैसला हुआ है। साल 2022 का अक्टूबर निकलने को है। एक साल का फ्यूल सरचार्ज पेंडिंग चल रहा है। जो आगे आने वाले महीनों में बिजली उपभोक्ताओं को झटका देता रहेगा। यानी बिलों से फ्यूल सरचार्ज की वसूली होती रहेगी।
अप्रैल से जून का 33 पैसे, जुलाई से सितंबर 2021 का 24 पैसे लगा फ्यूल सरचार्ज
साल 2021 के शुरुआती दो क्वार्टर के तहत अप्रैल से जून में 33 पैसे और जुलाई से सितम्बर 2021 में 24 पैसे फ्यूल सरचार्ज लगा था। अक्टूबर से दिसम्बर 2021 की तीसरी तिमाही की वसूली होने के बाद अब जनवरी से मार्च 2022, अप्रैल से जून 2022, जुलाई से सितम्बर 2022 और अक्टूबर से दिसम्बर 2022 की भी वसूली होगी।
350 यूनिट प्रतिमाह के आधार पर 221 रुपए वसूली होगी
मिडिल क्लास घर का उदाहरण लें, तो महीने में 350 यूनिट बिजली यूज होने पर उपभोक्ता को करीब 221 रुपए तीन महीने के बिल पर फ्यूल सरचार्ज के चुकाने होंगे। ज्यादा बिजली कन्ज्यूम होने पर उसी रेश्यो में यह अमाउंट बढ़ता जाएगा। अनुमान के मुताबिक अकेला जयपुर डिस्कॉम ही 250 करोड़ रुपए से ज्यादा वसूली करता है। तीनों डिस्कॉम्स 550 से 650 करोड़ रुपए तक उपभोक्ताओं से फ्यूल सरचार्ज वसूलते हैं।: वनपाल और वनरक्षक के 2399 पदों के लिए 3 दिन 6 पारियों में होंगे एग्जाम


Share News

editor October 28, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सीईएससी राजस्थान ने स्थानीय इंजीनियरिंग छात्रों को दिया रोजगार
बीकानेर
फायरिंग केस में गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता गिरफ्तार
बीकानेर
शनिवार को बीकानेर के कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी
बीकानेर
प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज में मुफ्त यात्रा हेतु पोर्टल शुरू
राजस्थान
बीकानेर रेलखंड पर ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिग से गैंगरेप, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में महिला एईएन से मारपीट, पति पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में पानी-बिजली संकट पर कांग्रेस का मटका फोड़ प्रदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज में मुफ्त यात्रा हेतु पोर्टल शुरू

Published May 29, 2026
राजस्थान

बेनीवाल के बयान पर भड़के बिहारीलाल बिश्नोई, जताई आपत्ति

Published May 28, 2026
राजस्थान

RPSC में 371 APO पदों पर भर्ती, 7 जुलाई तक आवेदन

Published May 28, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Published May 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?