उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के सूरतगढ़-लालगढ़ रेलखंड पर लूनकरनसर और दुलमेरा स्टेशनों के बीच आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते कई रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी, कुछ का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा, जबकि कुछ रेल सेवाएं देरी से संचालित होंगी।
आंशिक रद्द रेलसेवा के तहत गाड़ी संख्या 22997 झालावाड़ सिटी-श्रीगंगानगर ट्रेन, 28 जून 2026 को बीकानेर तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन बीकानेर और श्रीगंगानगर के बीच रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तन के तहत गाड़ी संख्या 14707 हनुमानगढ़-दादर रेलसेवा 19 जून 2026 को परिवर्तित मार्ग हनुमानगढ़-सादुलपुर-रतनगढ़-डेगाना-मेडता रोड होकर चलेगी। इस दौरान ट्रेन एलनाबाद, नोहर, सादुलपुर, चूरू, रतनगढ़ और डेगाना स्टेशनों पर रुकेगी। वहीं पीलीबंगा, सूरतगढ़, लूनकरनसर, लालगढ़, बीकानेर, देशनोक, नोखा, नागौर और मारवाड़ मूंडवा स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।
- Advertisement -
इसके अलावा गाड़ी संख्या 54702 लालगढ़-अबोहर ट्रेन 29 जून 2026 को एक घंटे देरी से रवाना होगी। गाड़ी संख्या 19720 सूरतगढ़-जयपुर ट्रेन 45 मिनट देरी से चलेगी, जबकि गाड़ी संख्या 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर रेलसेवा 28 जून 2026 को निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
