बीकानेर शहर में विद्युत तंत्र के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते शनिवार 30 मई को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार अलग-अलग इलाकों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली बंद रहेगी।
सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक शर्मा कॉलोनी, बंगाली मंदिर, परदेशियों की बगीची, बागीनाडा, गोल्डन चौकी, धोबी तलाई, दम्माणी क्वार्टर्स, रेलवे वाशिंग लाइन, सूरज टॉकीज, बाबू होटल, भारत होटल, उत्सव होटल, वेटेनरी अस्पताल, बांदरा बास, लक्की मॉडल स्कूल, काली माता मंदिर, पंचमुखा, भगवानपुरा, पीपल गट्टा, कयान नगर, जसनाथ चौक, पुनियां चौक, एसबीआई बैंक, आई हॉस्पिटल, फोर्टिस अस्पताल और रिलायंस फ्रेश सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
वहीं सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक ब्रज वाटिका क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी समय जालू जी की बड़ी, सरकारी स्कूल के पास और बंगला नगर इलाके में भी बिजली बंद रहेगी।
इसके अलावा सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक अन्त्योदय नगर सेक्टर ए, बी, सी और डी में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
- Advertisement -
विभाग ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कटौती आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते की जा रही है।
