Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शहर में नकली देशी घी बनाने का कारखाना पकड़ा, रिफाइंड तेल और एसेंस मिलाकर करते थे तैयार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > चूरू > शहर में नकली देशी घी बनाने का कारखाना पकड़ा, रिफाइंड तेल और एसेंस मिलाकर करते थे तैयार
चूरूराजस्थान

शहर में नकली देशी घी बनाने का कारखाना पकड़ा, रिफाइंड तेल और एसेंस मिलाकर करते थे तैयार

editor
editor Published October 19, 2022
Last updated: 2022/10/19 at 2:06 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

चूरू। चूरू के वार्ड 37 में हेल्थ डिपार्टमेंट ने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है। हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने नकली घी बनाने की फैक्ट्री को पकड़ा है। फैक्ट्री में बाजार में मिलने वाले सभी ब्रांड के शुद्ध देशी घी के रैपर में नकली घी की पैकिंग की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 6 क्विंटल से अधिक नकली देशी घी जब्त किया है।
सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि शहर में नकली देशी घी बनाकर खुलेआम बेचा जा रहा है। जिसके बाद टीम ने शिकायत का सत्यापन किया। इसके बाद बुधवार सुबह शहर के वार्ड 37 में टीम ने छापा मारा। सीएमएचओ ने बताया कि विष्णु अग्रवाल अपने कारखाने में नकली घी बनाने का काम कर रहा था। जो वनस्पति घी, रिफाइंड तेल में एसेंस मिलाकर देशी घी तैयार कर रहा था। डॉ. शर्मा ने बताया कि विभाग की टीम ने मौके से देशी घी की ब्रांडेड कंपनी के खाली रैपर, डिब्बे, तैयार किया नकली देशी घी, रिफाइंड तेल के डिब्बे, वनस्पति घी के डिब्बे, एसेंस, पैंकिंग को चिपकाने के लिए फेवीक्विक के कार्टन बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान परिवार के लोगों ने विरोध किया। लेकिन बाद में समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। कार्रवाई के दौरान कारखाने में अमूल, सरस बिलोना, महान, श्री श्याम आदि का पैकेट बरामद किए गए हैं।
6 क्विंटल नकली देशी घी बरामद
सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान करीब 6 क्विंटल से अधिक नकली देशी घी मिला है। उन्होंने बताया कि विष्णु अग्रवाल यह काम कितने दिनों से कर रहा था। नकली देशी घी की सप्लाई जिले में कहां-कहां करता है। इसकी पूरी जानकारी पता की जा रही है। वहीं कारखाने में ब्रांडेड देशी घी के खाली रैपर मिले है। इसलिए उन कंपनियों के प्रतिनिधियों को बुलाया जा रहा है। प्रतिनिधि आने के बाद पूरी जानकारी सामने आएगी।

Share News

editor October 19, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

आईआईटीयन् अशोक सर अब सिंथेसिस में सेवाएं देंगे
बीकानेर शिक्षा
सीबीएसई बोर्ड 12वीं विज्ञान वर्ग में सिंथेसिस के होनहारों का उत्कृष्ट प्रदर्शन…
बीकानेर शिक्षा
रोडवेज बस स्टैंड के पास जलभराव से लोग परेशान, सड़क पर कीचड़
बीकानेर
पुगल रोड ओवरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में युवक की मौत
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत छतरगढ़ में नशा तस्कर पकड़े गए
बीकानेर
भारतीय सेना भर्ती परीक्षा 1 जून से, बीकानेर समेत 11 शहरों में सेंटर
बीकानेर
सियाणा भैरव मंदिर में चोरी, दानपात्र और माता का छत्र ले गए चोर
बीकानेर
पेट्रोल-डीजल के दाम 3 रुपए बढ़े, आज से नई कीमतें लागू
देश-दुनिया

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान के 12 जिलों में आज आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

Published May 15, 2026
राजस्थान

NEET-UG परीक्षा 21 जून को, NTA ने नई तारीख घोषित की

Published May 15, 2026
राजस्थान

राजस्थान में महंगे होंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम, उपभोक्ताओं की बढ़ेगी चिंता

Published May 13, 2026
राजस्थान

राजस्थान में मूल निवास नियम बदले, किराएदारों को भी मिलेगा लाभ

Published May 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?