Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: रविवार को इन राशियों का भाग्य होंगा उदय,पढ़े पूरा राशिफल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > रविवार को इन राशियों का भाग्य होंगा उदय,पढ़े पूरा राशिफल
राशिफल

रविवार को इन राशियों का भाग्य होंगा उदय,पढ़े पूरा राशिफल

editor
editor Published September 4, 2022
Last updated: 2022/09/04 at 8:51 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

4 सितंबर (रविवार) – मेष राशि के लोगों की यात्रा से संबंधित योजना सफल हो सकती है। मिथुन राशि के लोग पुरानी बातों को भूलकर आगे बढऩे की कोशिश करें। कर्क राशि के लोगों की निराशा दूर हो सकती है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रह सकता है दिन…

मेष -यात्रा से संबंधित योजना सफल हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ मिलने का अवसर प्राप्त होगा। दूसरे शहर में यदि कोई काम करने की इच्छा है तो वह भी पूरी हो सकती है। जीवन में कोई बदलाव नजर आ रहा हो तो उसे स्वीकार करें। फिलहाल के समय में स्वभाव और विचारों के साथ संतुलन बनाए रखें।

वृषभ – मन में उत्पन्न हो रही चिंता के कारण किसी भी काम में ध्यान दे पाना आज के दिन संभव नहीं हो सकता। पैसों से जुड़ी चिंता काफी हद तक मिट सकती है। लेकिन अन्य बातों संबंधित के लिए महसूस होने वाली चिंता को दूर करने के लिए परिवार के किसी व्यक्ति का मार्गदर्शन और साथ प्राप्त करना आपके लिए जरूरी होगा।

मिथुन –
पुराने बातों को भूल कर नई बातें अपनाने की कोशिश करें। अभी तक जिन बातों से आप भाग रहे हैं, उन्हें स्वीकार करते हुए जीवन में बदलाव करने की कोशिश करें। आप के बदले हुए विचार जीवन को नई दिशा देते हुए नजर आ रहे हैं। साथ में जो निर्णय लेने के लिए अभी तक आपका कतरा रहे हैं, उससे संबंधित विश्वास बढऩे लगेगा।

- Advertisement -

कर्क – निराशा दूर हो सकती है। नया नजरिया प्राप्त होने से नई ऊर्जा के साथ काम करने की कोशिश कर पाएंगे। जीवन में डिसिप्लिन बना रहेगा। जिस लक्ष्य पर काम करना चाहते हैं, उसके लिए रास्ता मिल सकता है।

सिंह -पुरानी समस्या अचानक से सुलझती हुई नजर आ रही है, इस कारण वर्तमान में सुधार नजर आएगा। पैसों से संबंधित प्रगति होगी। परिवार के किसी व्यक्ति से हुई मुलाकात आपको आनंद देगी। बड़ी खरीदारी के बारे में फिलहाल विचार न करें।

कन्या -आपकी मदद की वजह से किसी व्यक्ति के जीवन में बड़ा सुधार हो सकता है। किसी की मदद के कारण व्यक्तिगत जीवन में नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखें। परिवार या व्यक्तिगत बातों से संबंधित चर्चा करते समय सामने वाले व्यक्ति के विचार और उनकी नीयत का अंदाजा लगाने की कोशिश करें।

तुला – जिन बातों की चिंता हो रही है, उसका प्रभाव बढ़ सकता है। वर्तमान से संबंधित हर एक बात के बारे में नकारात्मक महसूस हो सकता है। अपने स्वभाव में आ रहे बदलाव पर ध्यान दें। व्यक्तित्व की नकारात्मकता को समझना होगा, तभी विचारों में बदलाव करना संभव हो सकता है।

वृश्चिक – आज भागदौड़ कम करके आराम पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। मानसिक और शारीरिक रूप से आप कमजोर होते हुए नजर आ रहे हैं। अन्य लोगों से प्राप्त हो रही आलोचना का बुरा असर हो सकता है। कुछ लोगों के साथ दूरियां बनाए रखकर अधिक से अधिक समय एकांत में बिताने की कोशिश करें।

धनु – निर्णय के कारण जीवन में जो सकारात्मक बदलाव आए हैं, उनके लिए जागरुकता रखें। खुद के द्वारा किसी और व्यक्ति का नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखने की आवश्यकता है। क्रोध में लिया गया निर्णय पछतावे का कारण बन सकता है। आज के दिन भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखना आवश्यक होगा।

मकर -आपके विचारों में बदलाव नजर आ रहा है, लेकिन इन बदलावों को समझें। जिन बातों से आपको खुशियां प्राप्त होती हैं, ऐसी बातों में खुद को व्यस्त रखें। महत्वपूर्ण बात को नजरअंदजा न करें।

कुंभ – सोची गई बातों को वास्तविक रूप देना संभव हो सकता है। योजना पर ठीक से ध्यान देना होगा। काम से संबंधित एकाग्रता बढ़ाने की कोशिश करें। भविष्य से जुड़ी योजना बनाते समय आपको जो स्रोत प्राप्त हो रहे हैं, उनका ठीक से उपयोग करें।

मीन – व्यक्तिगत जीवन में व्यस्तता काफी हद तक कम होगी, लेकिन दिनभर आप काम के बारे में ही विचार करते रहेंगे। रोजमर्रा के जीवन से थोड़ा आराम करने की आवश्यकता होगी। दिन के अंत तक बड़ी समस्या का हल आपको प्राप्त होगा। परिवार से संबंधित बड़ी समस्या दूर करने के लिए आज से ही प्रयत्न करें।


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 4, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

दो दोस्तों से जातिसूचक गालियां, विरोध करने पर बेरहमी से की मारपीट
बीकानेर
सूने मकान के ताले तोड़ नकदी और महंगा कैमरा चोरी
बीकानेर
ढाणी में घुसकर महिला से मारपीट, सिर पर वार का आरोप
बीकानेर
चरवाहे युवक की हत्या कर शव बैर के पेड़ से लटकाया
बीकानेर
पीबीएम में भ्रष्टाचार के आरोप, विधायक व्यास के बयान से हड़कंप
बीकानेर
शिक्षा विभाग में पेंशन स्वीकृति में देरी पर अफसर होंगे जिम्मेदार
बीकानेर
बीकानेर में आज आयोजित होगी ठाकुर जी भजन संध्या, प्रसिद्ध कलाकार देंगे प्रस्तुति
बीकानेर
बीकानेर में करंट लगने से 15 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राशिफल

आज का राशिफल: अपनों से लेनदेन में सावधानी जरूरी

Published February 14, 2026
राशिफल

120 साल बाद सूर्य-शुक्र-शनि का दुर्लभ संयोग, 4 राशियों को लाभ

Published February 13, 2026
राशिफल

आज का राशिफल: कई राशियों के लिए लाभ के संकेत

Published February 12, 2026
राशिफल

कुंभ में पंचग्रही योग, इन राशियों को धन लाभ

Published February 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?