Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कल है 1500 सालों का सबसे दुर्लभ गुरु पुष्य नक्षत्र : खरीदारी का महामुहूर्त गुरुवार को
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > धार्मिक > कल है 1500 सालों का सबसे दुर्लभ गुरु पुष्य नक्षत्र : खरीदारी का महामुहूर्त गुरुवार को
धार्मिक

कल है 1500 सालों का सबसे दुर्लभ गुरु पुष्य नक्षत्र : खरीदारी का महामुहूर्त गुरुवार को

editor
editor Published August 24, 2022
Last updated: 2022/08/24 at 12:32 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

इस साल दीपावली 24 अक्टूबर को है। इससे ठीक 2 महीने पहले 25 अगस्त को दुर्लभ गुरु पुष्य नक्षत्र आ रहा है। दुर्लभ इसलिए क्योंकि इस दिन पूरे 10 शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि दीपावली से दो माह पहले शुभकार्यों की शुरुआत के लिए यह महत्वपूर्ण तिथि वरदान की तरह है। इस अद्भुत शुभ संयोग से 25 अगस्त को मिनी दिवाली भी कहा जा सकता है। 25 अगस्त को दश महायोग का ऐसा दुर्लभ संयोग पिछले 1500 साल में नहीं बना।

सूर्योदय के साथ ही पुष्य नक्षत्र शुरू होगा, जो शाम 4.50 तक रहेगा। 12 घंटे के इस महामुहूर्त में हर तरह का शुभकार्य लाभदायक, स्थाई और शुभ फलदायी रहेगा। इस दिन रियल एस्टेट में निवेश, नए कामों की शुरुआत, वाहन, ज्वैलरी, कपड़े और अन्य चीजों की खरीदारी का अक्षय लाभ मिलेगा। साथ ही घरेलू और ऑफिस में इस्तेमाल की जरूरी चीजें खरीदना भी शुभकारी रहेगा।

पिछली कई सदियों में नहीं बना ऐसा ग्रह योग
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट का कहना है कि इस दिन सूर्य सिंह राशि में, चंद्रमा कर्क में, बुध कन्या में, बृहस्पति मीन में और शनि मकर राशि में रहेगा। इस तरह पांच ग्रह अपनी ही राशियों में रहेंगे, जोकि बेहद शुभ रहेगा। इनमें शनि और गुरु के स्वराशि में होने से इस संयोग का शुभ फल और बढ़ जाएगा, क्योंकि पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि और देवता गुरु हैं। ग्रहों की ऐसी स्थिति पिछली कई सदियों में नहीं बनीं।

पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि इस दिन सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि और वरियान नाम के तीन बड़े योग रहेंगे। साथ ही शुभकर्तरी, वरिष्ठ, भास्कर, उभयचरी, हर्ष, सरल और विमल नाम के राजयोग भी बनेंगे। इस तरह दस शुभ योग होने से खरीदारी का महासंयोग बन रहा है। सितारों की ऐसी स्थिति आज तक नहीं बनीं। बनारस, उज्जैन, पुरी, हरिद्वार और तिरुपति के ज्योतिषियों का कहना है कि दिवाली से दो महीने पहले भाद्रपद मास की त्रयोदशी पर बन रहे गुरु पुष्य संयोग में खरीदारी, नई शुरुआत और हर तरह का निवेश करना शुभ रहेगा।

इस संयोग में खरीदारी लंबे समय तक फायदा देगी: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विनय पांडेय का कहना है कि दीपावली से पहले जब भी गुरु पुष्य संयोग बन रहा हो, उसमें निवेश और खरीदी की जा सकती है। इस बार भाद्रपद मास में ये योग बन रहा है। इस हिंदी महीने का स्वामी चंद्रमा और देवता ऋषिकेश हैं। पुष्य नक्षत्र चंद्रमा की ही राशि में आता है और गुरुवार भगवान ऋषिकेश यानी विष्णुजी का दिन है। इसलिए इस संयोग में की गई खरीदारी लंबे समय तक फायदा देने वाली रहेगी।

- Advertisement -

निवेश, लेन-देन के लिए ये महीना शुभ: काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी के मुताबिक अभी चातुर्मास चल रहा है। इस शुभ महीने में भगवान विष्णु की पूजा और आराधना करने की परंपरा है। वहीं, इन दिनों में खरीदारी करना बेहद शुभ माना गया है। चातुर्मास में सिर्फ मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं, लेकिन निवेश, लेन-देन और नई शुरुआत के लिए ये महीना शुभ माना गया है।


Share News

editor August 24, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में बुजुर्ग महिला ने मकान कब्जे का मामला दर्ज कराया
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह बिजली कटौती रहेगी
बीकानेर
आईआईटीयन अशोक बरजाती अब सिंथेसिस में पढ़ाएंगे फिजिक्स
बीकानेर
पेट्रोल-डीजल सीमा तय होते ही पंपों पर मची अफरा-तफरी
बीकानेर
श्रीगंगानगर में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, सात युवक डिटेन
बीकानेर
बीकानेर के स्कूलों में इंटरएक्टिव पैनल से पढ़ाई होगी आसान
बीकानेर
गोल्ड लोन विवाद: बिना सूचना जेवर बेचने पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में अर्जुनराम मेघवाल ने ई-रिक्शा से किया सफर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर पश्चिम विधायक की सीएम से मुलाकात, विकास कार्यों पर जोर – Bikaner News

Published May 3, 2026
बिजलीबीकानेरराजस्थान

बीकानेर विद्युत पिलर बॉक्स मरम्मत का चल रहा है अभियान

Published April 18, 2026
बीकानेरराजस्थान

रैंप पर चमके नन्हे सितारे, बीकानेर में किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का सफल आयोजन

Published April 12, 2026
बीकानेर

सोनगिरी कुआं पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: 30 लाख मुआवजा दावा खारिज – Bikaner News

Published February 1, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?